अंकारा तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से कहा कि फलस्तीनियों के प्रति इजराइल के रवैये के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को 'उसे कड़ा और कुछ अलग सबक सिखाना' चाहिए। एर्दोगन के बयान से इस विवाद के बड़ा रूप लेने की अटकलें तेज हो गई हैं। खासकर तब जब संयुक्त राष्ट्र के मध्यपूर्व के दूत ने युद्ध की चेतावनी दी है। इजराइल के हमलों में गाजा में मरने वाले फिलस्तीनियों की संख्या 43 हो गई है। इनमें 13 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। करीब 300 लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र दूत की चेतावनी संयुक्त राष्ट्र के मध्यपूर्व के दूत ने चेतावनी दी है कि इजरायल और फिलिस्तीनी उग्रवादियों के बीच हिंसा जारी है और यहां बड़े युद्ध की ओर बढ़ने की स्थिति नजर आ रही है। टॉर वेनेसलैंड संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थिति की जानकारी देंगे। उन्होंने संबंधित नेताओं से तनाव बढ़ने की जिम्मेदारी लेने को कहा है और जो आग लगी है, उसे रोकने की अपील की है। 'कड़ा और अलग सबक सिखाएं' तुर्की के राष्ट्रपति संचार निदेशालय के मुताबिक, दोनों देशों के नेताओं ने बुधवार को टेलिफोन पर यरूशलम के विवादित क्षेत्र को लेकर तनाव पर चर्चा की। बयान के अनुसार एर्दोआन ने कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इजराइल को कड़ा और अलग सबक सिखाना' चाहिए और कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को त्वरित हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि इजराइल को 'स्पष्ट संदेश' जाए। इजरायल हमले का विरोध बयान में कहा गया कि एर्दोआन ने पुतिन को सुझाव दिया कि फलस्तीनियों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल पर विचार किया जाना चाहिए। इस बीच इंस्तांबुल में हजारों लोगों ने मंगलवार की शाम देशव्यापी कोरोना वायरस कर्फ्यू का उल्लंघन कर इजराइली हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। काफी संख्या में कारों का काफिला तुर्की और फलस्तीनी झंडे लहराते हुए इजराइली दूतावास की तरफ रवाना हुए। हमास का कमांडर मारा गया इजरायल के हवाई हमले में उग्रवादी संगठन हमास का गाजा सिटी कमांडर मारा गया है। हमास ने इसकी पुष्टि की है। माना जा रहा है कि 2014 में गाजा की जंग के बाद से बुधवार के हमले में मारा जाने वाला बसम ईसा (Bassem Issa) हमास का अब तक का सबसे बड़ा अधिकारी था। यरूशलम में हफ्तों के तनाव के बाद यह झड़प हुई हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2ROvMEV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment