Friday, 21 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन ऑक्सफर्ड विश्वविद्यालय के मेगडलेन कॉलेज से भारतीय मूल की मानव विज्ञान की छात्रा अन्‍वी भूटानी को छात्र संघ के उपचुनाव में विजेता घोषित किया गया है। ऑक्सफर्ड छात्र संघ में नस्लीय जागरूकता एवं समानता अभियान की सह-अध्यक्ष और ऑक्सफर्ड इंडिया सोसायटी की अध्यक्ष अन्वी भूटानी 2021-22 अकादमिक सत्र के लिए उपचुनाव में उम्मीदवार थीं। इन चुनावों में रेकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। उन्हें गुरुवार रात विजेता घोषित किया गया। ‘चेरवेल’ विद्यार्थी समाचार-पत्र के मुताबिक भूटानी ने अपने घोषणा-पत्र में ऑक्सफर्ड जीविका वेतन को लागू करने, कल्याण सेवाओं और अनुशासनात्मक कार्रवाई को अलग करने और पाठ्यक्रम को और विविध बनाने जैसी प्राथमिकाओं को शुमार किया था। उपचुनाव के लिए अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया अपने विजय घोषणा-पत्र में अन्‍वी ने कहा, 'पाठ्यक्रम को और अधिक विविध बनाने के लिए ऑक्सफर्ड और उपनिवेशवाद केंद्र जैसी पहलों के साथ काम करने के लिए विद्यार्थी अभियानों से सुझावों का उपयोग करें।' इसमें कहा गया, 'मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कार्यक्रमों के लिए अधिक वित्तपोषण के वास्ते प्रचार करें, विश्वविद्यालय परामर्श सेवाओं तक अधिक पहुंच और कम प्रतीक्षा समय की दिशा में काम करें।’ समाचारपत्र के मुताबिक उपचुनाव के लिए अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले रश्मि सामंत पहली ऐसी भारतीय महिला थीं जिन्‍हें ऑक्सफर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि एक विवाद के बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया और उपचुनाव कराने पड़े। सामंत विश्वविद्यालय के लिनाक्रे कॉलेज से ऊर्जा प्रणाली विषय पर एमएससी कर रही हैं। चुनाव में उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। सामंत ने कर्नाटक में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2RzR0GI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...