Wednesday, 12 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

तेलअवीव इजरायल के वैज्ञानिकों ने डेविड नैशनल पार्क यरुशलम से तेल से जलने वाला एक प्राचीन कांसे का लैंप बरामद किया है। शोधकर्ताओं ने इस लैंप को 'बेहद खास' और संभवत: इजरायल में अपनी तरह की पहली खोज करार दिया है। अनुमान है कि कांसे का यह लैंप 1900 साल पुराना है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस कलाकृति की आकृति हंसते हुए इंसानी चेहरे के जैसी है। पुरातत्‍वविदों ने कहा कि यह कुछ उसी तरह से है, जैसे रोमन थिएटर में इस्‍तेमाल किए जाने वाले मास्‍क होते थे। इसी वजह से यह बहुत खास है। हालांकि इस लैंप का केवल आधा हिस्‍सा ही अब बचा है। इस दीये के अंदर से पटसन से बनी बत्‍ती भी मिली है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस दीये को किसी सपाट वस्‍तु या दीवार के साथ टांगा जाता था। उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इस दीये को धार्मिक संस्‍कारों के दौरान इस्‍तेमाल किया जाता था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इमारतों में रहने वाले लोग इस तरह के लैंप का इस्‍तेमाल अच्‍छे भाग्‍य के लिए करते थे। इस दीये के मिलने के बाद इजरायल के पुरातत्‍व मंत्रालय ने हंगरी के एक पुरातत्‍वविद से संपर्क किया। हंगरी के पुरातत्‍वविद का कहना था कि तेल के दीये का यह हिस्‍सा उनके और उनकी टीम के द्वारा बुडापेस्‍ट में रोमन अवशेषों से ढूढ़े गए दीये का दूसरा हिस्‍सा हो सकता है। प्रारंभ‍िक जांच से पता चला है कि एक ही तरह के दो लैंप थे। इजरायली पुरातत्‍वविद अब इस दीये का 3डी मॉडल बनाकर उसे हंगरी भेजने पर विचार कर रहे हैं ताकि उसे दूसरे दीये से जोड़ा जा सके।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/33PiL0F
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...