Tuesday, 4 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

केप टाउन के केप टाउन में दो मछुआरे जब फॉल्स बे में मछली पकड़ने गए तो उन्हें पता नहीं था कि एक के बाद एक होश उड़ाने वाले नजारे उनके सामने से गुजरेंगे। केड टेम और उनके भाई डेवन अपनी नांव पर थे और मछली पकड़ने के लिए चारा डालने जा रहे थे लेकिन तभी उन्होंने करीब एक मील दूर समुद्र में कुछ हलचल देखी और उस ओर बढ़ गए। यहां वह देखकर हैरान रह गए कि सैकड़ों डॉल्फिन कुछ दूसरी मछलियों को खाने के लिए एक सुपरपॉड बनाकर उनके चक्कर काट रही थीं। ये डॉल्फिन इन मछलियों के इर्द-गिर्द घूमती पानी में गोते खाती रहीं। हालांकि, दोनों भाई तब देखते ही रह गए जब वहां तीन हंपबैक वेल भी आ गईं। डॉल्फिन जो चक्कर लगा रही थीं उसी के बीच से ये वेल निकलकर आ गई। केड ने बताया कि वहां कम से कम एक हजार डॉल्फिन रही होंगी। कुछ दूरी पर इतनी ही और डॉल्फिन भी थीं। जब दोनों सुपरपॉड साथ आने लगे तो समझ आया कि दरअसल मछलियों के एक समूह को उन्होंने फंसाया हुआ है। उन्होंने बताया कि डॉल्फिन के गोते खाने से पानी में इतनी हलचल थी कि उनकी 18 फुट की नाव तक हिलने लगी। समुद्र में इतना झाग हो गया कि नीले से सफेद हो गया। हालांकि, इसके आगे और भी कुछ होने वाला था। अचानक एक हंपबैक वेल आई और उसके पीछे दो और। केड ने बताया कि डॉल्फिन और वेल दोनों करीब आधे घंटे तक मछलियां खाती रहीं और फिर धीरे-धीरे जाने लगीं। आमतौर पर 20 से 50 डॉल्फिन एक स्कूल बनाती हैं और जब शिकार करना होता है तो वे सुपरपॉड बनाती हैं। सुपरपॉड में 10 हजार डॉल्फिन तक हो सकती हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ehboVt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...