Sunday, 23 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

दुबई यूएई के शाह की बेटी राजकुमारी लतीफा अल मकतूम की नई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। कहा जाता है कि यूएई से भागने की कोशिश के बाद को पिछले तीन साल से कैद कर रखा गया था। 35 साल की इस प्रिंसेज ने फरवरी महीने में एक वीडियो जारी कर बताया था कि उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है। छिपकर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया था। दुबई के मॉल में दोस्तों के साथ नजर आईं दो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों में प्रिंसेज लतीफा दुबई के एक शॉपिंग मॉल में दो अन्य महिलाओं के साथ बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर की सत्यता की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। बीबीसी ने प्रिंसेज के दोस्तों के हवाले से बताया है कि तस्वीर में दिख रही महिला प्रिंसेज लतीफा ही हैं। इस तस्वीर के लिए जाने की तारीख की पुष्टि नहीं हो पाई है फिर भी दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर इसी महीने की है। फिल्म के ऐड से तस्वीर के नए होने का दावा दरअसल, इस तस्वीर में पीछे 'डेमन स्लेयर: मुगेन ट्रेन' नाम की एक फिल्म का डिजिटल ऐड दिखाई दे रहा है। इस फिल्म को इसी साल 13 मई को दुबई में रिलीज किया गया है। जिसके बाद इस बात की ज्यादा संभावना है कि इस तस्वीर को हाल में ही लिया गया है। इन तस्वीरों को इसी सप्ताह गुरुवार को साथ में बैठी दोनों महिलाओं ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। 2018 के बाद पहली बार सार्वजनिक दिखीं प्रिंसेज प्रिंसेज लतीफा दिसंबर 2018 के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक स्थान पर दिखाई दी हैं। इससे पहले वह पूर्व आयरिश राष्ट्रपति मैरी रॉबिन्सन के साथ एक स्टेज फोटो में दिखाई दी थीं। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंसेज लतीफा को दुबई के विला प्रिजन में रखा गया था, तब सशस्त्र गार्ड चौबीसों घंटे उनकी निगरानी किया करते थे। लेकिन, अब उनके ऊपर से निगरानियों को हटा दिया गया है और वह अपने दोस्तों से मिल सकती हैं। कौन हैं राजकुमारी लतीफा राजकुमारी शेखा लतीफा दुबई के शासक और यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। राजकुमारी अल मकतूम के 30 बच्चों में से एक हैं। बीबीसी की डॉक्युमेंट्री के मुताबिक लतीफा ने लगातार 7 सालों तक भागने की तैयारी की थी। प्रिसेंस ने 16 साल की उम्र में ही भागने की कोशिश की थी। इस साल फरवरी मेंलतीफा ने अपना एक विडियो शूट कर कई किस्से सुनाए थे। लतीफा के मुताबिक उस समय उन्हें पकड़ लिया गया था और तीन साल तक जेल में टॉर्चर किया गया। लतीफा ने विडियो में अपने पिता को काफी क्रूर भी बताया था। दुबई के शासक की दूसरी बेटी जिसने की भागने की कोशिश लतीफा से पहले भी दुबई के शासक की एक बेटी भागने की कोशिश कर चुकी है। यह किस्सा थोड़ा पुराना है। लतीफा से बड़ी राजकुमारी शम्सा ने 2000 में ब्रिटेन के सरे एस्टेट से भागने की कोशिश की थी। कुछ हफ्ते बाद 19 साल की शम्सा को कैंब्रिज से पकड़कर दुबई लाया गया था। यह मामला आज भी अनसुलझा हुआ है क्योंकि यूके की पुलिस को जांच के लिए दुबई आने की अनुमति नहीं मिली। भागने की कोशिश के बाद से शम्सा अबतक सार्वजनिक जीवन में नहीं देखी गई हैं। शम्सा के बाद लतीफा ने सात सालों के दौरान कई बार भागने की असफल कोशिश की, जिसमें एक बार वह कामयाब भी रहीं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bRbYIa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...