Saturday, 22 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग मंगल पर उतरे चीन के पहले रोवर Zhurong ने लाल मिट्टी की सतह को छू लिया है। इसके साथ ही छह पहियों के रोवर ने मंगल के एक्सप्लोर करना शुरू कर दिया है। करीब एक हफ्ते पहले मंगल पर उतरा Zhurong अपने लैंडिंग प्लैटफॉर्म से उतर गया है। अगले 90 दिन तक यह इलाके की मैपिंग करेगा। इस दौरान यह बर्फ के निशान खोजेगा, मौसम को मॉनिटर करेगा और सतह की बनावट देखेगा। चीन के नैशनल स्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन ने रोवर के नैविगेशन कैमरे से ली गईं तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में यह लैंडर के ऊपर ही है और नीचे दो रैंप की ओर देख रहा है। दूसरू तस्वीर में Zhurong का तीन पैर का लैंडर दिख रहा है जिसने उसे पिछले हफ्ते लैंड कराया है। यह रोवर सौर ऊर्जा से चलता है। यह करीब 3 महीने काम करेगा। Utopia Planitia की तस्वीरें लेने और मैप करने के लिए इसमें हाई-रेजॉलूशन कैमरे लगे हैं। इसके अलावा रोवर में रेडार लगा है जो मंगल की सतह के अंदर देख सकता है। इसमें मल्टि-स्पेक्टरल कैमरे और सतह की बनावट और चुंबकीय क्षेत्र को डिटेक्ट करने के लिए डिटेक्टर लगे हैं और मौसम को मॉनिटर करने के उपकरण भी हैं। Tianwen-1 से पहुंचा करीब 240 किलोमीटर का रोवर Tianwen-1 स्पेसक्राफ्ट में मंगल पर पहुंचे है जिसे पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। अब वह मंगल की कक्षा में चक्कर काट रहा है। लैंडिंग से पहले Tianwen-1 का ऑर्बिटर कई तस्वीरें दे चुका है। एक वीडियो तियानवेन-1 के स्मॉल इंजिनियरिंग सर्वे सब-सिस्टम कैमरे से लिया गया था जिसके फ्रेम में मंगल आता दिख रहा था। इसके बाद मंगल के वायुमंडल का किनारा नजर आया। मंगल की सतह पर मौजूद गड्ढे (Crater) भी नजर आए। दूसरे वीडियो में तियानवेन-1 के ट्रैकिंग ऐंटेना के मॉनिटरिंग कैमरा से ली गई तस्वीर दिखी थी। इंजिनियरिंग सर्वे सब-सिस्टम में कई छोटे मॉनिटरिंग कैमरे लगे हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/348fQAb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...