Monday, 24 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

रंगून की लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर बैठी सेना को अब लोगों के आक्रोश की कीमत चुकानी पड़ रही है। विरोध की आवाज दबाने के लिए गोलियों का सहारा ले रही म्यांमार आर्मी को अपने ही लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, काया राज्य में स्थानीय विद्रोहियों की करेन्नी पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) के साथ संघर्ष में म्यांमार सेना के 40 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं। काया राज्य में दो झड़पों में 40 सैनिकों की मौत गृहयुद्ध की आशंका के सहमें लोगों का पलायन भी शुरू हो गया है। पीपुल्स डिफेंस फोर्स से जुड़े विद्रोहियों के हवाले से द इरावडी ने बताया है कि रविवार की सुबह शान-काया राज्य की सीमा पर मो बाय में उनकी सेना के साथ झड़प हुई। इसमें ने आम लोगों के घरों पर फायरिंग करते हुए दो नागरिकों को घायल कर दिया और कई घरों को नुकसान भी पहुंचाया। विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन पर किया कब्जा लंबे समय तक चली गोलीबारी के बाद विद्रोहियों ने मो बाय के पुलिस स्टेशन को कब्जे में ले लिया। कांतारावडी टाइम्स के अनुसार, इस झड़प में म्यांमार सेना के कम से कम 15 सैनिक मारे गए और चार को विद्रोहियों ने पकड़ लिया। इस गोलीबारी के बाद विद्रोहियों ने थाने को जला दिया। इसमें विद्रोही गुट के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। लोग बोले- विद्रोह कर शहीद होना पसंद करेंगे एक स्थानीय निवासी ने कहा कि स्थानीय नागरिकों के प्रति म्यांमार की तानाशाह सेना की क्रूरता को देखने के बाद हमने अपने द्वारा एकत्र किए गए हथियारों से लड़ने का फैसला किया। कई स्थानीय युवाओं ने कहा कि वे विरोध करने पर गिरफ्तार होने और मारे जाने के बजाए विद्रोह करना और शहीद होना पसंद करेंगे। हाईवे पर मारे गए 24 सैनिक रविवार को ही काया राज्य के डेमोसो टाउनशिप में भी लंबे समय तक झड़पें जारी रही। इस दौरान लोइकाव-डेमोसो हाईवे पर म्यांमार आर्मी के करीब 24 सैनिक मारे गए। कांतारवाडी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह लड़ाई शाम तक जारी रही। इस दौरान स्थानीय लोगों ने म्यांमार आर्मी को रोकने के लिए जगह-जगह सड़कों को जाम कर दिया जिसके बाद सेना ने बख्तरबंद गाड़ियों की मदद से शहर में प्रवेश किया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3feCq0j
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...