Friday, 7 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के हेलिकॉप्टर ने अब तक कई सफल उड़ानें पूरी कर ली हैं। हेलिकॉप्टर Ingenuity ने न सिर्फ अपनी पांचवीं फ्लाइट पूरी की है बल्कि एक वन-वे ट्रिप भी कर डाली। Perseverance Rover से अलग होकर Jezero Crater की Wright Brothers Fields में फ्लाइट टेस्ट कर रहे हेलिकॉप्टर ने दक्षिण की ओर 129 मीटर दूर उड़ान तय की। वहीं, इससे पहले चौथी फ्लाइट के दौरान पहली बार हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड्स की आवाज भी सुनाई दी है। नए फेज में पहुंचा Ingenuity पांचवी फ्लाइट के दौरान नई एयरफील्ड में पहुंचकर हेलिकॉप्टर ने 10 मीटर की ऊंचाई भी छुई। यहां लैंड होने से पहले इसने हाई-रेजॉलूशन तस्वीरें भी लीं। Ingenuity की मदद से अभी तक रोटरक्राफ्ट टेक्नॉलजी की धरती के अलावा किसी और ग्रह पर सफलता को टेस्ट किया जा रहा था। अब यह नए फेज में पहुंच चुका है जहां मंगल पर इसके इस्तेमाल को समझा जाएगा। अब क्या करेगा हेलिकॉप्टर यह हेलिकॉप्टर लाल ग्रह की स्काउटिंग करेगा, ऐसे कोनों में जाएगा जहां रोवर या भविष्य में ऐस्ट्रोनॉट्स का जाना मुश्किल हो, ऑर्बिटर की नजर से बचने वाले नजारों को करीब से कैद करेगा। पांचवी उड़ान 108 सेकंड की थी। इस बार की लैंडिंग साइट चौथी फ्लाइट के दौरान इकट्ठा किए डेटा के आधार पर तय की गई थी। पिछली फ्लाइट के दौरान ऐसी जगह खोजी गई थी जो समतल हो और बीच में कोई रुकावट न हो। सुनाई दी Ingenuity की आवाज चौथी फ्लाइट के दौरान NASA को हेलिकॉप्टर की आवाज भी सुनाई दी। यह आवाज थी Ingenuity के रोटर ब्लेड्स की। हालांकि, यह काफी धीमी है लेकिन सुनी जा सकती है। इस दौरान इसके रोटर ब्लेड एक मिनट में 2500 बार घूम रहे थे। यह 262 फीट दूर खड़े Perseverance रोवर के माइक्रोफोन्स में कैद हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ग्रह पर एक स्पेसक्राफ्ट ने दूसरे की आवाज कैद की हो।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2QWGdGq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...