Tuesday, 11 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मास्‍को रूस के कजान शहर के एक स्‍कूल में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्‍य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आरआईए न्‍यूज ने आपातकालीन सेवाओं के मंत्रालय के हवाले से बताया कि मंगलवार को एक या दो बंदूकधारियों ने स्‍कूल पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। दो बच्‍चों को इस चार मंजिला स्‍कूल की तीसरी मंजिल से कूदते हुए देखा गया। इस घटना के एक वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि स्‍कूल नंबर 175 में जमकर गोलीबारी हो रही है। कुछ रूसी न्‍यूज एजेंसियों ने दावा किया है कि दो किशोर बंदूकधारी इस हमले के लिए जिम्‍मेदार हैं। वहीं कुछ खबरों में दावा किया गया है कि अकेले हमलावर ने गोली चलाई थी। आरआईए न्‍यूज ने बताया कि एक 19 वर्षीय बंदूकधारी को अरेस्‍ट किया गया है। कजान रूस के मुस्लिम बहुल टटारस्‍तान इलाके की राजधानी आरआईए न्‍यूज ने बताया कि स्‍कूल के अंदर धमाके की भी आवाज सुनी गई है। इस घटना के वीडियो फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि स्‍कूल के बाहर आपात सेवाओं के वाहन तैनात किए गए हैं। यही नहीं कई लोग इमारत की ओर भागते देखे गए हैं। यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि बंदूकधारी फरार अभी फरार हैं या नहीं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि अमेरिका के विपरीत रूस में स्‍कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बहुत कम होती हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में क्रीमियां में गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें एक कॉलेज स्‍टूडेंट ने 19 लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। कजान शहर रूस के मुस्लिम बहुल टटारस्‍तान इलाके की राजधानी है। यह मास्‍को से 725 किमी दूर है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2SCQRCt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...