वॉशिंगटन और मेगन मार्कल ने शादी की तीसरी सालगिरह पर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कोरोना वायरस की महामारी का सामना कर रहे भारत में राहत केंद्र बनाने का प्लान बनाया है। मुंबई में जो इमारत बनाने का प्लान बनाया गया है, उसी तर्ज पर डॉमिनीका में आर्चवेल फाउंडेशन की इमारत बनाई जा चुकी है। यहां स्थानीय लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन भी लगेगी, खाना और मेडिकल केयर भी दी जाएगी। वैक्सीन का समान वितरण हो हैरी और मेगन ने अपनी वेबसाइट Archewell पर इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस कदम से जरूरतमंदों को राहत भी मिलेगी और ताकत भी। दोनों ने पहले भी इस बात की मांग की है कि दुनियाभर में कोविड वैक्सीन का समान वितरण होना चाहिए। उन्होंने जो बाइडेन की उस अपील का स्वागत किया है जिसमें कहा गया है कि फार्मा कंपनियां गरीब देशों में वैक्सीन पेटेंट को हटाएं। मुंबई में स्थापित किया जाएगा केंद्र इस जोड़े ने कहा है कि भारत में मामले बढ़ते जा रहे हैं। लाखों लोगों की जान जा चुकी है और इन्फेक्टेड हैं। यह भी चिंता है कि हालात जो दिख रहे हैं, उससे भी ज्यादा खराब हैं। उन्होंने बताया कि आर्चवेल फाउंडेशन और वर्ल्ड सेंट्रल किचन मुंबई में ये राहत केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहीं पर Myna Mahila नाम का भारतीय संगठन भी है जिसे मेगन और हैरी ने समर्थन किया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3yz87cu
via IFTTT
No comments:
Post a Comment