वॉशिंगटन अमेरिका फ्लोरिडा राज्य के दो गोताखोरों को 11 हजार साल पुराना एक अनमोल खजाना हाथ लगा है। दरअसल, इन गोतोखोरों को एक मैमथ (प्राचीन हाथी) की चार फुट लंबी और करीब 23 किलो वजन की हड्डी हाथ लगी है। संभावना जताई जा रही है कि यह मैमथ की हड्डी हिम युग के समय की है। ये गोताखोर एक स्थानीय नदी में उतरे थे। गोताखोरों की पहचान डेरेक डेमेटर और हेनरी सादलेर के रूप में हुई है। डेरेक और हेनरी को पीस नदी के तल में यह मैमथ की हड्डी मिली। हेनरी ने इंस्टाग्राम पर इस हड्डी की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि ऐसी खोज करने का मौका जीवन में एक बार ही आता है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि कल मुझे जीवन में एक बार मिलने वाला जीवाश्म हाथ लगा है। यह तस्वीर एक कोलंबियाई मैमथ के पैर की हड्डी की है। यह हड्डी उतना दुर्लभ नहीं है जितना अन्य चीजें हैं लेकिन फिर भी यह एक अविश्वसनीय खोज है।' मैमथ 10 लाख साल पहले उत्तरी अमेरिका आए हेनरी ने कहा कि इस हड्डी बहुत ही कम नुकसान पहुंचा है और अच्छे से जीवाश्म में बदल गई है। हेनरी के इस तस्वीर को शेयर करते ही उनके फॉलोवर्स के कॉमेंट की बाड़ आ गई। एक यूजर ने लिखा यह बहुत शानदार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह बहुत विशाल है। यह एक बेहतरीन खोज है।' इस अभियान के दौरान गोताखोरों को एक प्राचीन टाइगर के दांत भी मिले। मैमथ आज के हाथी के पूर्वज थे जो पहली बार करीब 10 लाख साल पहले उत्तरी अमेरिका आए थे। आज से करीब 11 हजार साल पहले ये मैमथ विलुप्त हो गए। कोलंबियाई मैमथ अपनी तरह के सबसे बड़े जीव होते थे जो 14 फुट तक ऊंचे होते थे। ये मैमथ 5 कारों के वजन के बराबर होते थे। उनके दांत भी बहुत विशाल होते थे। इसे पहले भी कई मैमथ के जीवाश्म दुनिया के कई हिस्सों में मिल चुके हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xW2CEv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment