Sunday, 9 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना 18 टन वजनी चीनी रॉकेट शनिवार शाम को मालदीव के पास हिंद महासागर में गिर गया। दावा किया जा रहा है कि इस विशालकाय रॉकेट का मलबा भारत तक देखा गया। इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर चीन को कड़ी फटकार लगाई है। नासा ने कहा कि चीन जिम्‍मेदार मानकों का पालन करने में असफल रहा। अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि चीनी रॉकेट लॉन्‍ग मार्च 5बी का अनियंत्रित हुआ मलबा मालदीव के उत्‍तर में हिंद महासागर में गिर गया। भारत में भी कई लोगों ने इस रॉकेट को आकाश में गिरते देखने का दावा किया है। इस रॉकेट के अनियंत्रित होने के बाद इसके दुनिया में कहीं भी गिरने की आशंका जताई जा रही थी। नासा प्रशासन के बिल नेल्‍सन ने चीन की कड़ी आलोचना की और जोर देकर कहा कि यह 'जरूरी' है कि चीन और अन्‍य देश अंतरिक्ष में 'जिम्‍मेदारी और पारदर्शिता' के साथ काम करें। चीनी रॉकेट को 10 और अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होना है नेल्‍सन ने एक बयान जारी करके कहा कि अंतरिक्ष में गतिविधियां चलाने वाले देशों को स्‍पेस ऑब्‍जेक्‍ट के फिर से धरती के वातावरण में इंट्री के दौरान पृथ्‍वी पर जान और माल के नुकसान के खतरे को कम से कम करने पर काम करना चाहिए। साथ ही अंतरिक्ष में इन अभियानों को लेकर और ज्‍यादा पारदर्शिता बरतनी चाहिए। उन्‍होंने कहा, 'यह स्‍पष्‍ट है कि चीन अंतरिक्ष से आने वाले मलबे को लेकर मानक पूरा करने में असफल रहा है।' चीन के अंतरिक्ष स्‍टेशन को बनाने के लिए अभी चीनी रॉकेट को 10 और अंतरिक्ष मिशन पर रवाना होना है। ऐसे में नासा की यह चेतावनी काफी अहम मानी जा रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब चीन का रॉकेट अंतरिक्ष में अनियंत्रित हुआ है। इससे पहले मई 2020 में लॉन्‍ग मार्च 5बी रॉकेट का मुख्‍य हिस्‍सा अनियंत्रित हो गया था और अटलांटिक महासागर के ऊपर उसका मलबा गिरा था। नासा ने चीनी रॉकेट के इस हादसे को वास्‍तविक रूप से खतरनाक बताया था। गिरने से पहले यह रॉकेट अमेरिका के लॉस एंजीलिस और न्‍यूयॉर्क शहर के ऊपर से गुजरा था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3exCtEj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...