काठमांडू नेपाल-भारत सीमा पर महोत्तारी जिले में के साथ झड़प में आठ भारतीय कारोबारी घायल हो गए हैं। सोमवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। सरकारी समाचार पत्र ‘राइजिंग नेपाल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार रात को उस समय हुई, जब भारतीय कारोबारियों ने मतिहानी नगर निगम में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के एक बनाई गई एक अस्थाई चौकी और हेल्प डेस्क को ध्वस्त कर दिया। वेबसाइट ‘माई रिपब्लिक’ के अनुसार सशस्त्र पुलिस बल का एक जवान और आठ भारतीय कारोबारी झड़प में घायल हो गए। मतिहानी सीमा चौकी के पुलिस निरीक्षक बलराम गौतम ने बताया कि रविवार रात आठ बजे 50-60 भारतीय नागरिकों ने सीमा पर तैनात जवानों पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों ने शराब पी हुई थी। महोत्तारी जिले में मतिहानी नगरनिगम की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सीमा बिहार में मधवापुर बाजार से लगती है। खबर के मुताबिक इस हमले में ड्यूटी पर तैनात जवान विवेक धाकल के सिर पर गंभीर चोर आई है। वहीं एक भारतीय कारोबारी ने कहा कि निरीक्षक गौतम ने जवानों को आलू, प्याज और चावल आयात कर रहे व्यापारियों को पीटने के लिए कहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने भारतीय कारोबारियों के खिलाफ बेवजह बल का इस्तेमाल किया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2QPsOzQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment