Saturday, 15 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

यरुशलम इजरायल और फलस्‍तीन के बीच जारी भीषण संघर्ष लगातार सातवें दिन भी जारी है। इजरायल के लड़ाकू विमान मिसाइल हमले करके तबाही मचा रहे हैं। वहीं हमास भी लगातार रॉकेट की बारिश कर रहा है। इजरायली सेना की मानें तो सोमवार से लेकर अब तक हमास की ओर से 2300 रॉकेट दागे गए हैं। खबरों के मुताबिक इजरायल ने हमास के खिलाफ अपना अब तक का सबसे भीषण हमला शुरू कर दिया है। इसमें गाजा में हमास के मुखिया याह्या अल सिनवार के घर को भी इजरायली मिसाइलों ने मिट्टी के ढेर में बदल दिया। इस खूनी संघर्ष में अब तक 41 बच्‍चों समेत 149 फलस्‍तीनी मारे गए हैं और करीब एक हजार लोग घायल हुए हैं। हमास के रॉकेट हमलों में इजरायल के भी कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इजरायल अब आवासीय इलाकों में इमारतों को निशाना बना रहा है। इजरायली सेना का कहना है कि इन इमारतों में छिपकर हमास के हमलावर लगातार रॉकेट दाग रहे हैं। इजरायल ने रविवार को जोरदार मिसाइल हमला करके कम से कम दो फलस्‍तीनी बहुमंजिला इमारतों को तबाह कर दिया। सिनवार के घर को भी इजरायली मिसाइलों ने निशाना बनाया इस हमले से पहले इजरायल ने इमारतों में मौजूद लोगों से निकल जाने को कहा था। इन इमारतों में टीवी चैनल अलजजीरा और कई अन्‍य समाचार एजेंसियों के ऑफिस थे। गाजा में हमास के मुखिया याह्या अल सिनवार के घर को भी इजरायली मिसाइलों ने निशाना बनाया है। उधर, इजरायल में भी हमास के रॉकेट हमलों के बाद लोग सुरक्षित स्‍थानों पर चले गए। इजरायली सेना के आयरन डोम सिस्‍टम ने ज्‍यादातर हमास के रॉकेट को मार गिराया। इससे पहले गाजा सिटी में शनिवार तड़के इजरायल के हवाई हमले में कम से कम 10 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश बच्चे थे। हमास के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद से इजरायल के एक हमले में मरने वाले लोगों की यह सबसे अधिक संख्या है। पिछले महीने यरुशलम में तनाव से शुरू हुआ यह संघर्ष व्यापक पैमाने पर फैल गया है। अरब और यहूदियों की मिश्रित आबादी वाले इजरायली शहरों में रोज हिंसा देखी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में इजरायली सेना के साथ झड़प की इजरायल और हमास के बीच जारी लड़ाई के दौरान वेस्ट बैंक में भी फलस्तीनियों ने व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में इजरायली सेना के साथ झड़प की। इस दौरान इजरायली सेना की कार्रवाई में कम से कम 11 लोग मारे गए। यह हिंसा ऐसे वक्त में हो रही है जब फलस्तीन शनिवार को ‘नकबा दिवस’ मना रहे हैं जब वे 1948 के युद्ध में इजरायल के हाथों मारे गए हजारों फलस्तीनियों को याद करता है। इससे संघर्ष के और तेज होने की आशंका बढ़ गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2RVbU31
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...