Saturday, 8 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

संयुक्त राष्ट्र भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उस बैठक का बहिष्कार कर दिया है जिसकी अध्यक्षता चीन कर रहा था। चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अध्यक्षता में बहुपक्षीयता पर मंत्री स्तर की चर्चा होनी थी जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने किया। पिछले साल पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेन पर हुए हिंसक हमले के बाद चीन को कड़ा संदेश दिया गया है। बाकी सभी देशों के मंत्री मौजूद विदेश मंत्री की गैरमौजूदगी से भारत का रुख साफ दिखाई दिया क्योंकि बाकी सभी सदस्य देशों के मंत्री बैठक में मौजूद थे। श्रृंगला ने अपने भाषण में कोरोना वायरस की महामारी के बीच वैश्विक कमजोरियां और गलतियां जाहिर हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'संयोजित वैश्विक प्रतिक्रिया में देरी से बहुपक्षीय व्यवस्था की कमजोरियां जाहिर हो गई हैं जो आज दिख रहा है। इससे विस्तृत बदलाव की जरूरत साफ हुई है।' उन्होंने कहा कि महामारी ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से लेकर असमान वैक्सीन वितरण तक की गलतियां जाहिर कर दीं और वैश्विक सहयोग और मजबूत बहुपक्षीयता की जरूरत समझाई है। अब तक शामिल रहे जयशंकर भारत जनवरी में में अस्थाई सदस्य के तौर पर शामिल हुआ था और उसके बाद से जयशंकर ने मंत्री स्तर की बैठकों में हिस्सा लिया है जब जनवरी में ट्यूनीशिया, फरवरी में ब्रिटेन और अप्रैल में वियतनाम ने अध्यक्षता की थी। चीन अभी दो और बैठकें करेगा एक अफ्रीका और कोविड-19 रिकवरी पर और एक शांतिदूतों की सुरक्षा बेहतर करने पर। परिषद की कई बैठकें कोविड-19 की महामारी के चलते वर्चुअली हुई हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bd6dE7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...