Sunday, 23 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

दुबई प्रसिद्ध लेखक ने कहा कि भारत को कोरोना वायरस के बेतहाशा मामलों से पैदा हुए मौजूदा संकट से सीख लेने और अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है। भगत ने शनिवार को यहां गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम (जीएमबीएफ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत ने 2020 में टीकाकरण को गंभीरता से नहीं लिया जैसे कि दूसरे देशों ने लिया। उन्होंने कहा, 'इस संकट से भारत को खासतौर से स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में सीख लेनी चाहिए। गलतियां करना ठीक है बशर्ते हम उन्हें स्वीकार करें।' भगत ने कहा, 'जब कोविड-19 खत्म हो जाएगा तो हमें बदलाव की आवश्यकता है। हम सभी काफी हद तक बदल गए हैं। यह बदलाव निजी रूप से, कारोबार के क्षेत्र में होगा और इस तरह से होगा कि एक देश के तौर पर हम कैसे और क्या सीख सकते हैं। इस संकट की एक ही चीज अच्छी है और वह है इससे सबक लेना।' वक्ताओं में से एक जीएमबीएफ ग्लोबल के अध्यक्ष डॉ. सुनील मांजरेकर ने कहा कि उनके संगठन ने महामारी के दौरान महाराष्ट्र के करीब 20,000 लोगों की मदद की। बु अब्दुल्ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन डॉ. बु अब्दुल्ला ने कहा कि हम उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि भारत जल्द ही इस संकट से उबर जाएगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3v8cKIh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...