Saturday, 29 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

हनोई ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत के बाद अब वियतनाम में का एक नया वेरियंट पाया गया है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि इस वेरियंट में भारत और ब्रिटेन से मिलते-जुलते स्ट्रेन हैं। गुयेन थान लॉन्ग ने बताया कि वैज्ञानिकों ने हाल ही में संक्रमित हुए कुछ मरीजों को इन्फेक्ट करने वाले वायरस की जेनेटिक स्टडी की और इसमें नया वेरियंट पाया गया। यह वेरियंट पुराने वायरस से ज्यादा आसानी से फैल सकता है। 30 जगहों पर फैला वायरस जैसे-जैसे रेप्लिकेट होते हैं, उनमें जेनेटिक बदलाव भी होने लगते हैं। चीन में पाए जाने के बाद से ही कोरोना वायरस के भी नए वेरियंट सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ब्रिटेन, भारत, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए वेरियंट को चिंताजनक करार दिया है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि देश में बढ़ते मामलों के पीछे नया वेरियंट जिम्मेदार हो सकता है जो देश में 30 जगहों पर फैल चुका है। कड़े किए गए प्रतिबंध कुछ वक्त पहले तक वियतनाम वायरस पर जीत हासिल करता दिख रहा था। यहां नए मामले और मौत के आंकड़े कम होते दिख रहे थे लेकिन कुछ ही हफ्तों में हालात फिर से बिगड़ने लगे। नए मामले ऐसी जगहों पर देखे गए जहां जहां घनी आबादी है और इंडस्ट्रियल जोन हैं। यहां कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं। कुछ जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मामले बढ़ते देखे गए जिसके बाद उन पर रोक भी लगा दी गई। वैक्सिनेशन जारी ज्यादातर बड़े शहरों में ज्यादा संख्या में इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है, पब्लिक पार्क बंद हैं और रेस्तरां, बार, क्लब और स्पा भी बंद हैं। वियतनाम में 10 लाख लोगों को AstraZeneca की वैक्सीन लग चुकी है। पिछले हफ्ते Pfizer के साथ 3 करोड़ खुराकों की डील की गई है। जल्द ही Moderna के साथ भी डील की उम्मीद है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3yJRlay
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...