Wednesday, 26 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले पुरुष नाम के शख्स की मौत हो गई है। विलियम को बिल शेक्सपियर के नाम से भी जाना जाता था। मौत के समय उनकी उम्र 81 साल थी। उन्होंने साल 2020 में कोरोना टीकाकरण करवाने वाला पहला व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया था। जिसके बाद से उनके नाम की खूब चर्चा भी हुई थी। पिछले साल 8 दिसंबर को लगी थी वैक्सीन विलियम शेक्सपियर को पिछले साल 8 दिसंबर को यूनिवर्सिटी अस्पताल कोवेंट्री और वारविकशायर में फाइजर की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। इसी के साथ ही वह दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने वाले पहले पुरुष बन गए थे। तब से उनका नाम मीडिया में काफी चर्चा में रहा था। शेक्सपीयर को 91 वर्षीय मार्गरेट कीनन के तुरंत बाद उसी अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। श्रद्धांजलि देने के लिए वैक्सीन लगवाने की अपील विलियम शेक्सपियर के परिवार से जुड़े लोगों ने कहा कि उनकी मौत एक असंबंधित बीमारी से हुई है। इसका कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है। शेक्सपियर के मित्र और कोवेन्ट्री चांसलर जेने इन्स ने कहा कि उनका निधन 20 मई को हुआ था। बिल को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका वैक्सीन लगवाना है। कोविड नहीं किसी दूसरी बीमारी से हुई मौत कोवेंट्रीलाइव की रिपोर्ट के अनुसार, बिल या विलियम शेक्सपियर की मृत्यु वैक्सीन लगवाने वाले अस्पताल में ही लंबी बीमारी के बाद हो गई। हालांकि, इसका संबंध कोरोना वायरस से नहीं था। शेक्सपियर ने प्रसिद्ध कंपनी रोल्स रॉयस में काम किया था। इसके अलावा वह पैरिश नगर के चांसलर भी चुने गए थे। शेक्सपियर ने एलेस्ले में तीन दशकों से अधिक समय तक अपने स्थानीय समुदाय की सेवा की थी लेबर पार्टी से जुड़े थे शेक्सपियर बीबीसी ने बताया कि शेक्सपियर ने अपने पीछे पत्नी जॉय, बेटे-बेटियों और पोते-पोतियों से भरापूरा परिवार छोड़ा है। वेस्ट मिडलैंड्स लेबर ग्रुप ने ट्विटर पर कहा कि बिल ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। पार्टी के लिए उनकी दशकों की सेवा को हाल ही में लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने मान्यता दी थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2SuDGDu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...