Thursday, 20 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन ब्रिटेन में बिना कपड़ों के बनाई गई विशाल पेनिस वाली आकृति को कब बनाया गया, इसका खुलासा अब हो गया है। अब तक माना जाता था कि करीब 180 फुट लंबी इस नंगी आकृति द केर्ने अब्बास जाइंट को 10वीं सदी में बनाया गया था। अब पुरातत्‍वविदों ने इसको बनाए जाने का सही-सही समय पता लगा लिया है। विशेषज्ञों ने बताया कि इस आकृति को सेक्‍सोन काल में बनाया गया जो 700 ईस्‍वी से लेकर 1110 ईस्‍वी के बीच था। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बात की सबसे अध‍िक संभावना है कि न्‍यूड तस्‍वीर को 908 ईस्‍वी में बनाया गया होगा। पुरातत्‍वविद माइकल एलेन ने कहा, 'मेरे सहित सभी पुरातत्‍वविदों ने इसे गलत लिया था।' इस खुलासे ने कई पुरातत्‍व‍विदों को अचंभे में डाल दिया है जो यह समझते थे कि यह आकृति काफी पुरानी है और संभवत: प्राग ऐतिहासिक काल की है। अब पुरातत्‍वविद और इतिहासकार यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस आकृति को किसने और क्‍यूं बनवाया था। इंसानी तस्‍वीर अपने विशाल पेनिस के लिए पूरी दुन‍िया में चर्चित करीब 180 फुट लंबी इस आकृति को केर्ने अब्‍बास के डोरसेट गांव में बनाया गया है। यह इंसानी तस्‍वीर अपने विशाल पेनिस के लिए पूरी दुन‍िया में चर्चित है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह दैत्‍याकार आकृति आधे देवता हरक्‍यूलिस की है और कुछ अन्‍य लोगों का कहना है कि यह प्राचीन बच्‍चे पैदा करने की क्षमता का प्रतीक है। ब्रिटेन का नैशनल ट्रस्‍ट पिछले 12 महीने से इस रेखाचित्र की जांच कर रहा है। इस ट्रस्‍ट ने अब न्‍यूड तस्‍वीर को लेकर कई जानकारी दी है। ट्रस्‍ट ने बताया कि इस रेखाचित्र को सेक्‍सोन काल में 700 से 1100 ईस्‍वी के बीच में बनाया गया है। एंग्‍लो-सेक्‍सोन लोगों ने ही ग्रेट ब्रिटेन को पांचवीं सदी में बसाया था। ये लोग उत्‍तरी जर्मनी और दक्षिणी स्‍कैंडिनेविया से आए थे। ये लोग तीन शक्तिशाली जातियों एंग्‍लेस, सेक्‍सोन और जूटेस से मिलकर बने थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2QzDuSV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...