काहिरा मिस्र के प्राचीन फिरौन तूतनखामेन के बारे में जितनी पहेलियों पुरातत्वविदों और इतिहासकारों के सामने रही हैं, उनकी सौतेली मां रानी नफर्तीती भी उतना ही बड़ा रहस्य बनी रही हैं। उनसे जुड़ा एक सबूत करीब 100 साल पहले मिला था और उसके बाद से रिसर्चर और जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे रहै। न ही उनकी ममी कभी मिली और न मकबरा। इससे मिस्र में उनकी क्या भूमिका थी और उनका जीवन कैसा था, यह ज्यादा लोगों को पता नहीं चल सका। माना जाता रहा है कि वह बेहद खूबसूरत थीं और आमतौर पर उनकी चर्चा बेमिसाल खूबसूरती के लिए ही की जाती रही है। हालांकि, मिस्र विशेषज्ञ प्रफेसर एडेन डॉडसन ने कुछ नई जानकारियां शेयर की हैं। फैली हैं कई भ्रांतियां हिस्ट्रीएक्सट्रा पॉडकास्ट में उन्होंने बताया है कि नफर्तीती के बारे में और वह कहां से आईं, इसे लेकर कई भ्रांतियां हैं। उनका कहना है, 'कुछ लोगों को लगता है कि वह एक राजकुमारी थीं। कुछ का कहना है कि वह कहीं बाहर से आई थीं। उनके नाम का मतलब है- एक खूबसूरत महिला आ गई है लेकिन उस काल में मिस्र में ऐसे नाम हुआ करते थे।' एडेन का कहना है कि पिछले कुछ साल में नफर्तीती के बारे में एक राजा की होने पत्नी से ज्यादा और भी कई बातें पता चली हैं। आगे चलकर फिरौन बनीं उन्होंने बताया है, 'अपने काल में नफर्तीती मिस्र के दुश्मनों को भी आकर्षित करती थीं जो किसी और रानी में नहीं देखा गया। उनके संकेत अपने पति अखेनातेन के ताबूत पर भी मिलते हैं जबकि वहां आमतौर पर मृत्यु की देवियां होती हैं।' उनका कहना है कि नफर्तीती का देवी की तरह सम्मान होने लगा था। एडेन का दावा है कि नफर्तीती आगे चलकर मिस्र की फिरौन भी बनीं, जो कम ही महिलाएं कर सकीं। हालांकि, उनका मकबरा अभी तक नहीं मिला है। (Source: Daily Express)
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/33Taclh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment