Tuesday, 4 May 2021

https://ift.tt/36CAGd7

ताइपे ताइवान में कुछ लोगों ने एक रेस्तरां पर हमला कर दिया लेकिन यह हमला गोली-बंदूक से नहीं कॉकरोच से किया गया था। पुलिस का मानना है कि कर्ज न चुकाने पर बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज रिलीज किया है जिसमें दो लोग काले कपड़े पहनकर रेस्तरां के अंदर जा रहे हैं और वे कॉकरोच फेंककर बाहर निकल आते हैं। हिंसक हमला पुलिस कमिश्नर चेन जिया चांग ने कहा है कि रेस्तरां के मालिक के ऊपर एक आपराधिक संगठन का दिया हुआ कर्ज बकाया है। माना जा रहा है कि घटना को इसी के चलते अंजाम दिया गया था। चेन ने बताया कि कॉकरोच फेंकना हिंसक हमला माना जाता है और इसके अपराधियों को सजा दी जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि कॉकरोच छोटे थे जैसे मछलियों को खिलाए जाते हैं। हमले के बाद रेस्तरां को पूरी तरह स्टेरलाइज किया जाएगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के संदिग्द चार पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया गया है जिन पर इससे जुड़े होने का शक है। माना जा रहा है कि रेस्तरां के मालिक के साथ पैसे को लेकर इनका विवाद था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3eShFGk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...