वॉशिंगटन अंतरिक्ष में खत्म होते दो सितारे एक-साथ कितने खूबसूरत लगते हैं, यह इस 'हार' से पता चलता है। काले बैकग्राउंड में दिख रहा गैस के गुब्बारों से सजा छल्ला धरती के 15 हजार प्रकाशवर्ष दूर है। Sagitta नाम के तारामंडल में स्थित यह Nebula हीरों के हार जैसा दिखता है। इसके आकार के चलते इसे नाम दिया गया है और इसकी तस्वीर Hubble ने ली है। सूरज जैसे दो सितारे Necklace Nebula बनाते हैं। इसे PN G054.203.4 भी कहा जाता है। NASA के मुताबिक किसी सितारे के फटने के बाद Nebula बनता है। तस्वीर में दिख रहा रिंग जैसा आकार 12 ट्रिलियन मील में फैला है। सितारे के फटने से होने वाले विस्फोट में गैसें निकलती हैं जो इकट्ठा होकर ग्लो करती हैं और किसी हार में लगे हीरों जैसी दिखती हैं। नेब्युला असल में अंतरिक्ष में विशालकाय बादल होता है जो धूल और गैस से बना होता है। कुछ नेब्युला मरते हुए तारों के फटने से निकलने वाले गैस और धूल से बनता है जैसे सुपरनोवा। वहीं कुछ नेब्युला ऐसे क्षेत्र होते हैं जहां तारे बनते हैं यानी तारे का जन्मस्थल होते हैं। इस वजह से कुछ नेब्युला को 'स्टार नर्सरी' कहा जाता है। नेब्युला कुछ खास शक्ल में पाए जाते हैं जैसे ईगल, बटरफ्लाई आदि। यह तस्वीर पहले भी ली गई थी लेकिन नई तस्वीर अडवांस्ड प्रोसेसिंग टेक्नीक की मदद तैयार की गई है। यह हबल के वाइड फील्ड कैमरा 3 की अलग-अलग तस्वीरों को मिलाकर बनाई गई है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2RoLXbF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment