Wednesday, 2 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग चीन के एक लोकप्रिय ब्लॉगर ने पिछले साल गलवान घाटी में हुई झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों की आधिकारिक संख्या पर संदेह जताया। ब्लॉगर ने कहा कि असल में मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या कहीं ज्यादा हो सकती है। इसके बाद चीन ने ब्लॉगर को आठ महीने जेल की सजा सुनाई है। 38 साल के ब्लॉगर चियो जिमिंग को चीन ने 'शहीदों के अपमान' का दोषी पाया। चीन के आपराधिक कानून में संशोधन के बाद इस प्रावधान के तहत सजा पाने वाले जिमिंग पहले व्यक्ति हैं। भारत और चीन के बीच पिछले साल जून में रिश्तों में तनाव आ गया था। गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। तब से अब तक भारत और चीन के बाद कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। चीन ने महीनों तक चुप्पी साधे रहने के बाद इसी साल फरवरी में कबूला था कि भारतीय सैनिकों के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प में उसके चार सैनिक मारे गए थे। हालांकि, जिमिंग ने इस पर संदेह जताते हुए कहा कि यह संख्या काफी अधिक थी। चीन का ट्विटर कहे जाने वाले वीबो प्लैटफॉर्म पर जिमिंग के 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वीबो पर जिमिंग के अकाउंट को अब बैन कर दिया गया है। चीन की पुलिस फरवरी से अब तक 6 लोगों को गलवान में हुई झड़प पर टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार कर चुकी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3vJ5S4k
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...