Tuesday, 15 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन दुनियाभर के 8 हजार लोगों ने एक याचिका दायर करके मांग की है कि ऐमजॉन कंपनी के सीईओ जेफ बेजोस को धरती पर नहीं आने दिया जाए। दुनिया के सबसे बड़े अरबपति जेफ बेजोस 20 जुलाई को अपनी ब्‍लू ओरिज‍िन कंपनी के रॉकेट से अंतरिक्ष में जा रहे हैं। जेफ बेजोस के साथ उनके भाई मार्क बेजोस और एक अन्‍य 'पर्यटक' भी अंतरिक्ष में जा रहे हैं। कई लोगों ने यह भी मांग की है कि जेफ बेजोस को अपने साथ एलन मस्‍क को भी अपने साथ ले जाना चाहिए और वहीं पर रहना चाहिए। चेंज डॉट ओआरजी वेबसाइट पर चल रही इस मांग में अब तक 8 हजार लोग साइन कर चुके हैं। इस याचिका में कहा गया है कि मानवता की भविष्‍य हमारे ही हाथ में है। इस याच‍िका को 5 दिन पहले लॉन्‍च किया गया था और बहुत तेजी से लोग अब इस पर साइन कर रहे हैं। कई लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि बेजोस अपने साथ एलन मस्‍क को भी ले जाएं। एक यूजर ने लिखा कि बेजोस एक राक्षस की तरह से हैं जो दुनिया पर अपना आधिपत्‍य स्‍थापित करना चाहते हैं। 'जेफ बेजोस को धरती पर आने से रोक दिया जाए' इस याचिका को दायर करने वाले जोस ओर्टिज ने सुझाव दिया है कि बेजोस की वापसी की उड़ान उनसे दुनिया को मुक्ति दिलाने का शानदार मौका होगा। उन्‍होंने ब्‍लू ओरिज‍िन से अपील की कि जेफ बेजोस को धरती पर आने से रोक दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि बेजोस 5जी की मदद से दुनिया पर कब्‍जा करें, इससे पहले उन्‍हें अंतर‍िक्ष में ही छोड़ दिया जाए। बता दें कि धरती के दो शीर्ष अरबपतियों स्‍पेसएक्‍स के मालिक एलन मस्‍क और ऐमजॉन के संस्‍थापक जेफ बेजोस के बीच अंतरिक्ष में जंग छिड़ती नजर आ रही है। एलन मस्‍क के अंतरिक्ष में बढ़ते दबदबे के बीच जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि वह अपनी कंपनी एयरोस्‍पेस कंपनी ब्‍लू ओरिज‍िन पर पूरा फोकस करेंगे। यही नहीं ब्‍लू ओरिज‍िन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए ही जेफ बेजोस ने ऐमजॉन के सीईओ के पद से इस्‍तीफा दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक बेजोस के अंतरिक्ष में दांव लगाने से उनकी सीधी टक्‍कर एलन मस्‍क से हो सकती है। टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क इस समय दुनिया के सबसे अमीर अरबपति हैं और बेजोस दूसरे नंबर पर हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3vtMxmS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...