Sunday, 13 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग मध्य चीन के रिहायशी इलाके में रविवार सुबह हुए भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि धमाका इतना बड़ा था कि इसकी चपेट में आने से 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे मौत का आंकड़ा बढ़ने का अंदेशा भी है। यह विस्फोट हुबेई प्रांत के झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी खबर में बताया कि विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इलाके से 150 लोगों को निकाला है जिनमें से 39 गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बचाव कर्मी इन तबाह हुए घरों से बड़े पैमाने पर मलबा हटाते दिखे। खबर में बताया गया कि हताहत हुए लोगों की ठीक-ठीक संख्या अब भी प्रमाणित की जा रही है क्योंकि तलाश एवं बचाव कार्य जारी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3zqcmY0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...