Tuesday, 15 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन प्लास्टिक धरती के लिए वरदान और अभिशाप दोनों है। बड़ी मात्रा में उपयोग के कारण प्लास्टिक आज धरती पर प्रदूषण के सबसे बड़े कारकों में एक हो गया है। समुद्र की गहराइयों से लेकर एवरेस्ट की ऊंचाईयों तक प्लास्टिक की मौजूदगी है। इधर-उधर बिखरे प्लास्टिक न केवल जमीन पर बल्कि पानी में भी इको सिस्टम को प्रभावित कर प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि वैज्ञानिकों के एक समूह ने एक खास तरह के एंजाइम को बनाया है, जो कुछ दिनों में ही प्लास्टिक के कचरे को खत्म कर सकता है। एंजाइम के कॉकटेल से बनाया नया एंजाइम इन वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक खाने वाले एंजाइमों के एक कॉकटेल को तैयार किया है। यह कॉकटेल कुछ ही दिनों में किसी भी प्लास्टिक को खाकर खत्म कर सकते हैं। अबतक इसी प्रक्रिया को खत्म होने में सैकड़ों साल का लंबा वक्त लगता है। इस दौरान पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। वैज्ञानिकों की इस खोज को धरती से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इनकी प्लास्टिक खाने की रफ्तार काफी तेज इस एंजाइम कॉकटेल में PETase और MHETase शामिल हैं। ये एक प्रकार के बैक्टीरिया द्वारा निर्मित होते हैं जो पीईटी प्लास्टिक (प्लास्टिक की बोतल) को खाते हैं। इस एंजाइम को आइडोनेला साकैएंसिस () कहा जाता है। इसे बनाने वाले पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन मैकगीहान ने बताया कि अगर हम प्लास्टिक के कचरे में एंजाइम डाल देते हैं तो वे इसे खत्म करना शुरू कर देते हैं। क्यों नए एंजाइम को बनाने की पड़ी जरूरत जॉन मैकगीहान ने साल 2018 में गलती से को बना लिया था। हालांकि, इन्होंने जिस मूल एंजाइम को विकसित किया था उसकी प्लास्टिक खाने की रफ्तार बहुत धीमी थी। जिसके बाद वैज्ञानिकों के समूह ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए एंजाइम के कॉकटेल पर प्रयोग करना शुरू किया। जिसके बाद जब उन्होंने PETase और MHETase एंजाइम को मिलाया तब इसकी रफ्तार में तेजी देखने को मिली। बेहतर काम कर रहा नया एंजाइम वैज्ञानिक ने बताया कि PETase प्लास्टिक की सतह पर हमला करता है, जबकि MHETase इन चीजों को और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पहले प्रयोगों से पता चला कि उन्होंने वास्तव में एक साथ बेहतर काम किया है, इसलिए हमने उन्हें शारीरिक रूप से जोड़ने का प्रयास करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि हमारा नया काइमेरिक एंजाइम प्राकृतिक रूप से विकसित अलग एंजाइमों की तुलना में तीन गुना तेज है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2TYmmHO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...