Friday, 25 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

कराची पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने गश्त लगा रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए। मीडिया में आई खबर में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान सशस्त्र बल की मीडिया शाखा इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान ‘फ़्रंटियर कोर बलूचिस्तान’ के पांच सैनिकों की मौत हो गई। डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक बलूचिस्तान के सीबी जिले के संगन इलाके में गोलीबारी के दौरान आतंकवादियों को भी काफी नुक़सान पहुंचा। आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों के फरारी के रास्तों को बंद करने और उनकी धर-पकड़ के लिए अभियान जारी है। गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, 'ऐसे कायराना हमले करके आतंकवादी हमारा मनोबल नहीं गिरा सकते। देश पूरी ताकत से आतंकवादियों से लड़ेगा।' इस महीने की शुरुआत में भी मार्गेट-क्वेटा मार्ग पर हुए एक बम धमाके में फ्रंटियर कोर के चार सैनिकों की मौत हो गई थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3qy43Wb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...