डरबन दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने 10 बच्चों को जन्म दिया है। अगर डॉक्टर इन बच्चों के जन्म की पुष्टि करते हैं तो यह अपने आप में विश्व रेकॉर्ड होगा। अभी एक महीने पहले ही माली की एक महिला ने मोरक्को में 9 बच्चों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि दक्षिणी अफ्रीकी महिला गोसिअमे थमारा सितोले (37) ने 10 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से सात बेटे और तीन बेटियां हैं। सितोले के पति टेबोगो त्सोतेत्सी ने बताया कि ये बच्चे 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक हॉस्पिटल में हुए हैं। डॉक्टरों ने कथित रूप से शुरू में टेबोगो को बताया था कि उनकी पत्नी के पेट में 6 बच्चे पल रहे हैं। लेकिन बाद में पाया गया कि 8 बच्चे हैं। हालांकि जब बच्चों का जन्म हुआ तो उनकी संख्या 10 निकली। इस अफ्रीकी कपल के पहले ही 6 साल के जुड़वां बच्चे हैं। टेबोगो त्सोतेत्सी इस समय बेरोजगार है। इससे पहले अपनी तरह की एक दुर्लभ घटना में अफ्रीकी देश माली की महिला ने मोरक्को में 9 बच्चों को जन्म दिया था। माली सरकार ने एक बयान जारी करके कहा था कि मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। इससे पहले माली की सरकार ने 25 साल की हलीमा सिस्से को बेहतर देखरेख के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेजा था। शुरू में यह माना गया था कि महिला के पेट में 7 बच्चे हैं। हालांकि उसने 9 बच्चों को जन्म दिया। अब तक 6 बच्चों के एक साथ सफलतापूर्वक जन्म देने की घटना को दुर्लभ माना जाता था लेकिन अब महिला ने 10 बच्चों को जन्म दिया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3goD5Md
via IFTTT
No comments:
Post a Comment