Wednesday 30 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मॉस्को काला सागर (Black Sea) में अमेरिका-ब्रिटेन के साथ रूस का तनाव पिछले हफ्ते के बाद से बढ़ने लगा है। यहां तक कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यहां विवाद बढ़ भी जाए तो विश्व युद्ध नहीं होगा और वह इसलिए क्योंकि पश्चिमी देशों को यह पता है कि वे वैश्विक लड़ाई में जीत नहीं सकते। इससे पहले मॉस्को ने दावा किया था कि उसके लड़ाकू विमानों ने ने 23 जून को ब्रिटेन के विध्वंसक पोत डिफेंडर के रास्ते में बम बरसाए थे। हालांकि, ब्रिटेन ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। 'जीत नहीं सकते पश्चिमी देश' पुतिन से यह सवाल किया गया था कि क्या इस घटना से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है? इस पर पुतिन ने कहा कि अगर रूस ने ब्रिटेन के युद्धपोत को मार के डूबा भी दिया होता तो इसकी संभावना नहीं है क्योंकि पश्चिमी ताकतों को पता है कि वैश्विक लड़ाई में वे नहीं जीत सकते हैं। पुतिन ने बुधवार को लंबे लाइव कॉल-इन शो में कहा कि इस दौरान ब्रिटेन के साथ अमेरिकी विमान भी था जिसका मिशन शायद ब्रिटिश विध्वंसक पोत को रूसी सेना की तरफ से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर नजर रखना था। पुतिन का कहना है कि मॉस्को को अमेरिका की मंशा का पता है और संवेदनशील आंकड़ों का खुलासा करने से बचने के लिए उसी के मुताबिक जवाब दिया गया। क्रीमिया के पास बढ़ा तनाव वहीं, रूस ने क्रीमिया में अपने डिफेंस सिस्टम का टेस्ट भी शुरू किया है। रूसी सैन्य अधिकारी इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की ऑपरेशनल तैयारियों को जांच रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो इन दिनों काला सागर में ऑपरेशन सी ब्रिज नाम का युद्धाभ्यास कर रहे हैं। रूस के विरोधी देशों के इस युद्धाभ्यास में में 32 देशों के लगभग 5,000 सैनिक और 32 युद्धपोत शामिल हैं। इसलिए वह भी तमतमाया है। ब्रिटेन का दावा, 'सीमा में था पोत' वहीं, ब्रिटेन ने पिछले बुधवार की घटना के बारे में कहा है कि उसका पोत डिफेंडर अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्रा रास्ते से नियमित परिचालन पर था और क्रीमिया के नजदीक यूक्रेन की जल सीमा में था। दुनिया के अधिकतर देशों की तरह ब्रिटेन भी क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा मानता है जबकि रूस ने इस प्रायद्वीप को अलग कर दिया था। रूस की चेतावनी रूस ने डिफेंडर के कदम की निंदा करते हुए इसे भड़काने वाला बताया और चेतावनी दी कि अगली बार यदि उन्होंने रूस की सेना के संकल्प की परीक्षा लेने का प्रयास किया तो घुसपैठ करने वाले पोतों को निशाना बनाया जा सकता है। यूक्रेन के साथ चल रही रस्साकशी से जुड़े एक सवाल पर पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं लेकिन यूक्रेन का नेतृत्व रूस से वैर भाव रखता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2U8U9hE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...