वॉशिंगटन अमेरिकी सैन्य बलों ने इराक-सीरिया सीमा क्षेत्र में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह के खिलाफ डिफेंसिव एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी जॉन किरबी ने इस बात की जानकारी दी। सीरिया में ईरान समर्थित इन समूहों को इजरायल के लिए भी बड़ा खतरा माना जा रहा है। ऐसे में अमेरिका की यह कार्रवाई काफी अहम है। पेंटागन प्रेस सचिव के मुताबिक, इन ठिकानों को इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि इनका इस्तेमाल ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप करता है जो इराक में अमेरिकी जवानों और ठिकानों पर हुए यूएवी हमलों में शामिल हैं। अमेरिका ने अपनी एयर स्टाइक में ऑपरेशनल और वेपन स्टोरेज वाले सीरिया में दो ठिकाने और इराक में एक ठिकाने को निशाना बनाया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3A3Q1jj
via IFTTT
No comments:
Post a Comment