Sunday, 6 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन फेसबुक के CEO इन दिनों सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के पलों के पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसमें वह शानदार तीरंदाजी का नमूना पेश कर रहे हैं। इससे पहले बच्चों के साथ शेयर की क्यूट फोटोज को भी लोगों ने काफी लाइक किया था। जकरबर्ग ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह तीरंदाजी कर रहे हैं और उनका निशाना अच्छे-अच्छों को मात दे सकता है। इसमें वह काफी दूर से एक-एक कर 7 बोतलों को तीर से निशाना लगाकर गिरा देते हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'अगर मैं एवेंजर होता तो जरूर हॉकआई होता।' 'हॉकआई' मार्वेल कॉमिक्स और मूवीज के अहम कैरेक्टर का नाम है जो तीर-कमान से ही दुश्मनों को चारों-खाने चित कर देता है। उन्होंने पोस्ट में कॉमेंट करते हुए यह भी लिखा कि हॉकआई को अपनी सोलो फिल्म मिलनी चाहिए। इससे पहले एक पोस्ट में जकरबर्ग ने बताया था कि वह एक जगह पर जाना चाहते थे जहां हाइकिंग की इजाजत नहीं थी लेकिन शिकार की इजाजत थी। उन्होंने लिखा, ' एक तरह से यह कहता है कि आप वॉक नहीं कर सकते अगर आपके पास तीर-कमान नहीं है। तो अब हम ऐसा ही कर रहे हैं।'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ikS8sF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...