रियो डी जेनेरियो ब्राजील में एक महिला को अपने ही पति की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इस महिला पर अपने पति की हत्या के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काटने और उसे पकाने का भी आरोप है। आरोपी महिला 33 साल की दयाने क्रिस्टीना रोड्रिग्स मचाडो को पुलिस ने सात जून को ब्राजील के शहर साओ गोंकालो में गिरफ्तार किया। आरोप है कि इस महिला ने अपने पति की अलग होने की बहस के दौरान हत्या कर दी थी। अलग होने को लेकर दोनों में हुई थी बहस इस मामले की जानकारी पुलिस को आरोपी महिला के पड़ोसियों ने दी। जब मौका एक वारदात पर पुलिस पहुंची तो उसे आंद्रे नाम के एक शख्स का बेजान, नग्न और क्षत-विक्षत शव मिला। अधिकारियों के मुताबिक उसकी पत्नी ने उसका लिंग काट कर एक फ्राइंग पैन में सोयाबीन के तेल में पकाया था। उनका मानना है कि यह अपराध तड़के करीब 4 बजे हुआ, जब दंपति के बीच अलग होने को लेकर बहस हुई थी। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद पुलिस ने घटनास्थल से सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इसी हथियार से महिला ने पहले अपने पति की हत्या की। बाद में उसने इसी से उसके कई पार्ट्स को काट डाला। गिरफ्तार की गई महिला पर हत्या और लाश को अपवित्र करने का आरोप लगाया गया है। इस जोड़े का एक बेटा और एक बेटी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों जोड़े 12 साल में 10 साल साथ रहे। लेकिन, पिछले दो साल में आपस में हुई अनबन से ये अलग-अलग रह रहे थे। इसके बावजूद दोनों बार-बार मिलते रहते थे। उनका एक आठ साल का बेटा और एक पांच साल की बेटी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अपराध के समय ये बच्चे कहा थें। बताया जा रहा है कि ये दोनों एक साथ एक पिज्जा की दुकान चलाते थे। बार में जाने के बाद शुरू हुआ था झगड़ा न्यूज वेबसाइट यूओएल के मुताबिक, अपराध की रात दंपति एक बार में गया था। जहां शराब पीने और कुछ खाने के दौरान दोनों में विवाद हो गया। महिला के वकील ने दावा किया कि है कि उसके पति आंद्रे ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने अपनी आत्मरक्षा में अपने पति को ही मार डाला। हालांकि, आंद्रे की बहन, एड्रियाना सैंटोस का कहना है कि महिला ने उसके भाई को धोखा देने का बदला लेने के लिए मार डाला।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pBQGUq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment