Sunday, 6 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री अफगानिस्तान के हमदुल्लाह मोहीब पर हमलावर हुए हैं। पाकिस्तान में आपत्तिजनक टिप्पणी का जवाब देते हुए कुरैशी ने कहा, 'अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मेरी बात ध्यान से सुनें। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के तौर पर मैं कहता हूं कि कोई पाकिस्तानी ना आपसे हाथ मिलाएगा और न बात करेगा, अगर आप जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और पाकिस्तान पर आरोप लगा रहे हैं, उसे बंद नहीं करते हैं।' डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को बताया है कि मोहीब की टिप्पणी की वजह से वह कोई आधिकारिक व्यापार नहीं करेगा। कुरैशी ने आरोप लगाया है कि अफगान NSA शांति की ओर जाना अफगानिस्तान के लिए बाधाएं खड़ी कर रहा है और स्थिति को सुधारने की जगह खराब कर रहा है। कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर सेना चीफ तक शांति वार्ता के लिए काबुल गए लेकिन फिर भी मोहीब ने पाकिस्तान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। मोहीब ने पाकिस्तान को वेश्यालय बताया था। 'मेरा खून खौलता है' कुरैशी ने कहा, 'आपको शर्मिंदा हना चाहिए और शब्दों पर अफसोस होना चाहिए और आपके भाषण के बाद से मेरा खून खौल रहा है। आप अपना व्यवहार सुधारिए और उसके बारे में सोचिए। मैं पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहता हूं कि अगर ऐसा ही रहा तो यह इंसान जो खुद को अफगानिस्तान का NSA कहता है, वह शांति को खराब करने की भूमिका निभाएगा।'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3wYkPzK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...