दुबई संयुक्त अरब अमीरात ने भारत, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया से एंट्री पर बैन लगाए रखने का फैसला किया है। जनरल सिविक एविएशन अथॉरिटी (GCAA) ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान समेत 13 देशों से एंट्री पर बैन लगा हुआ है। इससे पहले 19 जून को दुबई ने कहा था कि 14 पिछले दिन में जो लोग भारत, नाइजीरिया या दक्षिण अफ्रीका से वहां जाएंगे, उनके लिए बैन में 23 जून के बाद ढील दी जाएगी। दुबई के मुताबिक भारत और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले ऐसे लोगों को एंट्री दी जाएगी जो वैक्सीन लगवा चुके हैं और नाइजीरिया से पिछले 48 घंटे में निगेटिव टेस्ट होने वाले लोगों को भी एंट्री दी जाएगी। GCAA ने बैन जारी रहने की बात कही है लेकिन दुबई के ऐलान पर कुछ नहीं कहा है। वहीं, दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन ने ट्विटर पर बताया कि 7 जुलाई से भारत से फ्लाइट्स उपलब्ध हैं लेकिन यह बदल सकता है। भारत में फंसे हैं लोग दुबई के ऐलान के बाद वहां काम कर रहे भारतीयों को बड़ी राहत मिली थी। इस प्रतिबंध की वजह से बड़ी संख्या में कामगार खासकर हेल्थ सेक्टर में काम करने वाले लोग भारत में फंस गए थे। ऐसे भारतीय कामगार लौटने की उम्मीद कर रहे थे। भारत से आने वाले यात्रियों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। केवल उन्हीं भारतीयों को आने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने यूएई में स्वीकृत कोरोना वैक्सीन को लगवाया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3qw2Z5d
via IFTTT
No comments:
Post a Comment