Wednesday, 16 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काठमांडू नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने जलप्रलय मचाया हुआ है। मध्य नेपाल में नदी में आए सैलाब से अबतक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता हैं। बाढ़ के पानी की तेज रफ्तार से कई पुल टूट गए हैं। इस कारण आवागमन भी ठप पड़ गया है। बचावकर्मियों को भी पुल टूटने के कारण मुश्किलें आ रही हैं। सिंधुपालचोक में सैलाब ने मचाई तबाही पिछले 48 घंटे में भारी बारिश से सबसे बुरी तरह प्रभावित मध्य नेपाल के सिंधुपालचोक में मेलम्ची नदी में बाढ़ आ गई। सभी सात लोगों की मौत यहीं हुई है। मंगलवार रात मृतकों के शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि करीब 50 लोग लापता हैं, जिनमें से ज्यादातर मेलम्ची पेयजल परियोजना में काम करने वाले श्रमिक हैं। 50 से ज्यादा लोग अब भी लापता फेसबुक पर स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री शेर बहादुर तमांग ने बताया कि मेलम्ची और इंद्रावती नदियों में आई बाढ़ में 50 से ज़्यादा लोग लापता हैं। बाढ़ ने मेलम्ची पेय जल आपूर्ति परियोजना टिम्बू बाजार, चनाउत बाजार, तालामारंग बाजार और मेलम्ची बाजार में बांध को भी नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश से न केवल लोगों की जान गई है बल्कि सिंधुपालचोक में दो कंक्रीट पुल और पांच से छह सस्पेंशन पुल गिर गए हैं। कृषि भूमि और मत्स्य पालन स्थल डूब गए हैं। वहीं हेलाम्बु क़स्बे में पुलिस चौकी (सशस्त्र पुलिस बल शिविर) और मेलम्ची में पेयजल परियोजना स्थल बाढ़ जैसी स्थिति के कारण पहुँच से बाहर हैं। मेलम्ची नदी के किनारे के गांवों में क़रीब 300 झोपड़ियां बह गईं। वहीं लामजुंग ज़िले में क़रीब 15 घर बह गए। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाक़े में क़रीब 200 घरों पर ख़तरा है। सिंधुपालचोक के मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखारेल ने बताया कि नेपाल पुलिस सेना और सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बचाव एवं राहत अभियान जारी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pWPLy8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...