Saturday, 19 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काठमांडू नेपाल में अचानक से आई भीषण बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई नदियां उफान पर चल रही हैं और लोगों को हेलिकॉप्‍टर से रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है। सबसे ज्‍यादा मनंग और सिंधुपालचौक जिले में हालात खराब हैं। देश में राहत और बचावकार्य में सुरक्षाबलों को भी लगाया गया है। बाढ़ में अब तक कम से कम 16 लोग मारे गए हैं और 22 अन्‍य लोग लापता हो गए हैं। नेपाल के सिंधुपालक जिले में इंद्रावती नदी के बेसिन समेत अन्य निचले इलाकों में मेलमची नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों में भारतीय और चीनी नागरिक भी शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया है कि जिले में मंगलवार से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण इंद्रावती नदी के बेसिन के निचले इलाकों में पानी भर गया है। दो चीनी और एक भारतीय नागरिक के शव बरामद मेलमची से लगभग 30 किमी दूर एक उच्च पर्वतीय क्षेत्र में एक जार्ज भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध हो गया था, जिसके बाद बाढ़ आई। मेलमची में मेलमची पेयजल परियोजना (एमडीडब्ल्यूपी) भी नष्ट हो गई है। द हिमालयन टाइम्स ने एमडीडब्ल्यूपी के प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद पंत के हवाले से बताया कि अब तक दो चीनी और एक भारतीय नागरिक के शव बरामद किए जा चुके हैं। सिंधुपालचौक के मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखरेल ने कहा, ‘आने वाले दिनों में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग अपने लापता परिवार के सदस्यों की शिकायतों के साथ सामने आए हैं।’ नेपाली सेना और नेपाल पुलिस ने बाढ़ में फंसे कुल 74 लोगों को हेलिकॉप्टर से बचाने का दावा किया है। बाढ़ से लगभग 200 परिवार विस्थापित हो गए हैं जबकि 1,000 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3vG1B0H
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...