Saturday, 26 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मिनियापोलिस अमेरिका में अश्वेत की हत्या के मामले में मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी को 22 साल छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। चौविन ने फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटने से दबाया था जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद अमेरिका में नस्ली भेदभाव के खिलाफ सबसे बड़ा आंदोलन हुआ था। चौविन ने फ्लॉयड की मौत पर जताई थी संवेदना यह फैसला ऐसे वक्त में आया जब करीब एक साल की चुप्पी के बाद चौविन ने फ्लॉयड के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और उम्मीद जताई कि आखिरकार अब उनके मन को कुछ शांति मिलेगी। अश्वेत व्यक्ति की हत्या के मामले में किसी पुलिस अधिकारी को दी गयी अब तक कि यह सबसे लंबी अवधि वाली जेल की सजा है। पहले भी किया जा सकता है रिहा हालांकि फ्लॉयड के परिवार और अन्य अब भी निराश है क्योंकि अभियोजकों ने इस अपराध के लिए चौविन को 30 साल की सजा देने का अनुरोध किया था। अच्छे बर्ताव पर 45 साल के चौविन को अपनी दो तिहाई सजा पूरी करने या करीब 15 साल जेल में बिताने के बाद पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। सजा से खुश नहीं कई लोग मिनियापोलिस प्रदर्शन की नेता नेकिमा लेवी आर्मस्ट्रॉन्ग ने कहा कि सिर्फ सजा की अवधि अधिक होना ही पर्याप्त नहीं है। न्यायाधीश पीटर काहिल ने राज्य के दिशानिर्देशों से ऊपर उठकर इसके तहत तय 12 साल छह महीने की सजा से अधिक का दंड सुनाया और चौविन को अपने अधिकार और पद के दुरुपयोग तथा फ्लॉयड के प्रति क्रूरता दिखाने का दोषी पाया। अधिकतम सजा की कर रहे मांग फ्लॉयड के परिवार के वकील बेन क्रम्प ने कहा कि परिवार को उम्मीद है कि चाौविन को आगामी संघीय नागरिक अधिकारों की सुनवाई के दौरान अधिकतम सजा होगी। उन्होंने कहा कि यह मिनिसोटा में किसी पुलिस अधिकारी को मिली अब तक की सबसे लंबी अविध की सजा है। उन्होंने कहा कि लेकिन वास्तविक न्याय तभी होगा जब अमेरिका में अश्वेत पुरूषों और महिलाओं को महज रंग के आधार पर पुलिस के हाथों मारे जाने का डर नहीं होगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3gZ2LAy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...