Saturday, 19 June 2021

https://ift.tt/36CAGd7

टोरंटो भारतीय मूल के न्यायाधीश महमूद जमाल ने इतिहास रच दिया है। जमाल को कनाडा के उच्चतम न्यायालय में नामित किया गया है। इसके साथ ही, वह देश के शीर्ष न्यायालय में नामित होने वाले प्रथम अश्वेत न्यायाधीश हो गये हैं। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को न्यायमूर्ति जमाल को उच्चतम न्यायालय में नामित किये जाने की घोषणा की। न्यायमूर्ति जमाल सेवानिवृत्त हो रही न्यायाधीश रोसाली सिल्बरमैन एबेला की जगह लेंगे, जो शीर्ष न्यायालय की प्रथम यहूदी एवं प्रथम शरणार्थी न्यायाधीश थीं। ट्रूडो ने एक बयान में कहा, ‘कनाडा के उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति महमूद जमाल को नामित किये जाने की घोषणा करते हुए मुझे खुशी महसूस हो रही है। अपने असाधारण कानूनी और अकादमिक अनुभव के कारण वह देश के शीर्ष न्यायालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। ’ जमाल का जन्‍म केन्‍या में हुआ सीटीवी न्यूज के मुताबिक, न्यायमूर्ति जमाल का जन्म केन्या में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से भारतवंशी है। उनका परिवार 1981 में कनाडा आया था और यहीं बस गया था। न्‍यायमूर्ति जमाल का जन्‍म केन्‍या में हुआ था और उनका परिवार मूल रूप से भारत से है। केन्‍या से जमाल का परिवार ब्रिटेन आ गया था। वर्ष 1981 में जमाल का परिवार कनाडा चला गया था। जमाल अब एडमोंटन में रहते हैं और यहीं से उन्‍होंने हाई स्‍कूल की पढ़ाई की है। उन्‍होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो से बीए की पढ़ाई की है। उन्‍होंने कानून की स्‍नातक की पढ़ाई मैकगिल यूनिवर्सिटी से की है। जमाल ने येल यूनिवर्सिटी से मास्‍टर ऑफ लॉ किया है। उन्‍होंने क्‍यूबेक की अदालत में एक लॉ क्‍लर्क के रूप में भी काम किया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3qbHsOQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...