Friday, 2 July 2021

https://ift.tt/36CAGd7

फिनलैंड में पुरातत्वविदों को एक छड़ी मिली है। बेहद प्राचीन मानी जा रही लकड़ी की यह नक्काशीदार छड़ी पाषाण काल में जादू-टोने के लिए इस्तेमाल की जाती होगी। आधे मीटर से थोड़ी बड़ी छड़ी पर सांप बना है। इसे फिनलैंड के दक्षिणपश्चिम इलाके में एक वेटलैंड साइट से खोजा गया जहां 4000 से 2000 ईसापूर्व में आबादी रहती थी। इस काल का लकड़ी का कोई सामान उत्तरी यूरोप में इस तरह का नहीं पाया गया है। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह 4,400 हजार साल पुरानी है और नवपाषाणकाल की हो सकती है।

Finland Shaman Stick: फिनलैंड में पुरातत्वविदों को 4400 साल पुरानी एक लकड़ी की छड़ी मिली है जो किसी तांत्रिक की रही होगी।


Shaman Snake-Stick: फिनलैंड में मिली 4,400 साल पुरानी तांत्रिक की छड़ी, सांप की नक्काशी का जादू-टोने से कनेक्शन?

फिनलैंड में पुरातत्वविदों को एक छड़ी मिली है। बेहद प्राचीन मानी जा रही लकड़ी की यह नक्काशीदार छड़ी पाषाण काल में जादू-टोने के लिए इस्तेमाल की जाती होगी। आधे मीटर से थोड़ी बड़ी छड़ी पर सांप बना है। इसे फिनलैंड के दक्षिणपश्चिम इलाके में एक वेटलैंड साइट से खोजा गया जहां 4000 से 2000 ईसापूर्व में आबादी रहती थी। इस काल का लकड़ी का कोई सामान उत्तरी यूरोप में इस तरह का नहीं पाया गया है। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह 4,400 हजार साल पुरानी है और नवपाषाणकाल की हो सकती है।



क्या होता था काम?
क्या होता था काम?

इस पर स्टडी करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू के डॉ. सातू कोइविस्टो ने कहा है कि बारीक नक्काशी से सजी इस सांप जैसी छड़ी में इतिहास की झलक दिखती है। उनका कहना है कि उन्होंने कई खोजें की हैं लेकिन इससे देखकर वह हैरान रह गए। इस दौरान की चट्टानी कलाकारियों में सांप के आकार के ऑब्जेक्ट इंसानों के हाथ में दिखाए गए हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह किसी जादू-टोने जैसे काम के लिए इस्तेमाल की जाती होगी। स्टडी में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी की रिसर्चर डॉ. ऐन्टी लहेल्मा के मुताबिक इस छड़ी से इतिहास में ऐसे रिवाजों की ओर इशारा जाता है जहां शामन (तांत्रिक) सांप का इस्तेमाल करते थे।



अब पर्यावरण का असर
अब पर्यावरण का असर

जिस जगह पर यह छड़ी मिली है उसकी खोज 1950 में हुई थी लेकिन उसकी खुदाई पूरी तरह से नहीं की गई। 2019 के बाद से इसपर ध्यान दिया गया। यहां की कंडीशन्स ऐसी हैं कि लड़की की प्राचीन चीजें बची रह सकती हैं। नई खोज में लकड़ी के बर्तन, ढांचे और मछली पकड़ने के उपकरण शामिल हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक इस जगह पर सिर्फ सांप जैसे छड़ी के साथ तंत्र-मंत्र नहीं होता था बल्कि कई चीजें होती थीं। इससे उस काल के लोगों को समझा जा सकता है। हालांकि, यहां का पर्यावरण बदलने के कारण जगह को नुकसान हो रहा है। हालात बदलने से इतिहास के सबूतों पर भी बुरा असर भी पड़ा है। यह रिसर्च ऐंट्क्विटी जर्नल में छपी है।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dEeEK5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...