 
काबुल अफगानिस्तान में कामेडियन मोहम्मद खाशा की बर्बर हत्या से जहां अभी दुनिया उबरी नहीं थी, वहीं तालिबानी क्रूरता का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक अफगानी लड़के को तालिबान आतंकी पत्थरों से मार रहे हैं। यही नहीं तालिबानियों ने इस जघन्य हत्या का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ताकि दुनिया उसकी बर्बरता को देख सके। यह वीडियो अफगानिस्तान में कहा का है कि यह अभी पता नहीं चल पाया है। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि एक लड़का बिना कपड़ों के जमीन पर पड़ा हुआ है और सैकड़ों की तादाद में तालिबानी आतंकी उसे घेरकर पत्थर बरसा रहे हैं। लड़का पत्थर खाकर भी कई बार उठने का प्रयास करता है लेकिन फिर उसे और ज्यादा पत्थर मारे जाते हैं। अंत में लड़का जमीन पर गिर जाता है और फिर नहीं उठता है। अफगानिस्तान फिर से तालिबान के बर्बर शासन की ओर इस मध्ययुगीन बर्बर सजा का वीडियो सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है और अमेरिका के अफगानिस्तान से वापसी के फैसले पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। तालिबान के प्रवक्ता दावा कर रहे हैं कि वे अपने देश को एक आधुनिक इस्लामिक राष्ट्र बनाएंगे जिसमें महिलाओं और बच्चों को उनका हक मिलेगा लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल जुदा दिख रही है। अफगानिस्तान एक बार फिर से तालिबान के बर्बर शासन की ओर बढ़ता दिख रहा है। इससे पहले कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन ने अफगानिस्तान के मशहूर कमीडियन नजर मोहम्मद खाशा की बर्बर हत्या कर डाली थी। इस वीभत्स घटना को अंजाम देने से पहले लिया गया एक वीडियो सामने आया है जिसमें तालिबानी लड़ाके नजर को मार रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान नजर अपनी जिंदगी का आखिरी मजाक भी करते हैं और मरते-मरते तालिबान को जवाब दे जाते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से दुनिया सदमे में है। गाड़ी के अंदर बैठाकर नजर को कई थप्पड़ मारे गए नजर की मौत की खबरें कई दिन से सामने आ रही थीं और परिवार ने हत्या का आरोप तालिबान पर लगाया था। अब सामने आए वीडियो में दिखाया गया है कि एक गाड़ी के अंदर बैठाकर नजर को कई थप्पड़ मारे गए थे। उनके हाथ बंधे थे और कई लड़ाकों ने उन्हें घेर रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद उन्हें पेड़ से बांधा गया और फिर गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। यह साफ नहीं है कि अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कब की गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पिछले गुरुवार को नजर को उनके घर से बाहर ले जाया गया और फिर यह क्रूरता की गई। वह पहले कंधार पुलिस में काम करते थे। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक नजर तालिबानी लड़ाकों के चंगुल में फंसे होने के बावजूद डरते नहीं हैं और अपनी जिंदगी का आखिरी मजाक करते हैं। वह कहते हैं कि उनके अपहरणकर्ताओं की मूंछ पीछे की ओर है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3f7K4cf
via IFTTT
 
 
No comments:
Post a Comment