Monday, 2 August 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल अफगानिस्तान में तालिबान अत्याचार और क्रूरता की नई इबारत लिख रहा है। आतंकी संगठन की मार मुल्क के जवान, बूढ़े, महिलाएं और बच्चे सभी झेल रहे हैं। जनता की उम्मीद तालिबान के उस दावे से कमजोर पड़ने लगती है जिसमें कहा जा रहा है कि करीब 90 फीसदी अफगानिस्तान आतंकियों के कब्जे में है। सरकार हर मोर्चे पर खुद को अकेला और कमजोर पा रही है। चाहें वो सैन्य मोर्चा हो या शांति वार्ता की बैठक। अपनी सेना को वापस बुलाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कह चुके हैं कि अफगानिस्तान का भविष्य अफगानों के हाथ में है। अस्पताल में भर्ती घायल मासूमतालिबान ने अफगानों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। जिन बच्चों को स्कूल जाना था वो आतंकवादियों से जूझ रहे हैं। सोमवार को अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें एक बच्चा बुरी तरह घायल नजर आ रहा है। इस बच्चे को आतंकवादियों ने 100 कोड़े मारे और बुरी तरह पीटा है। तस्वीर में बच्चा किसी अस्पताल में भर्ती नजर आ रहा है। यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि तालिबान के ज़ुल्म से कोई भी बच नहीं पा रहा है। निर्दोषों की हत्या कर रहे आतंकीफोटो ट्वीट करते हुए प्रवक्ता फवाद अमन ने लिखा, 'तालिबान के आतंकवादियों ने फरयाब प्रांत के शेरिन-तगाब जिले में एक बच्चे को बेरहमी से पीटा क्योंकि उसके पिता एक अफगान सैनिक थे।' आगे उन्होंने लिखा कि तालिबान हर रोज अपने कब्जे वाले इलाकों में निर्दोष नागरिकों का मारता है और लोगों की संपत्ति लूटता है। का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में इसके कई उदाहरण आतंकी संगठन ने पेश किए हैं। मशहूर कमीडियन की बर्बर हत्याकुछ दिनों पहले तालिबान ने अफगानिस्तान के मशहूर कमीडियन नजर मोहम्मद खाशा की बर्बर हत्या कर डाली थी। घटना को अंजाम देने से पहले लिया गया एक वीडियो भी समूह की ओर से जारी किया गया था, जिसमें तालिबानी लड़ाके नजर को मार रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान नजर अपनी जिंदगी का आखिरी मजाक भी करते हैं और मरते-मरते तालिबान को जवाब दे जाते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से दुनिया सदमे में है। भारतीय पत्रकार की हत्या का आरोपवीडियो में दिखाया गया है कि एक गाड़ी के अंदर बैठाकर नजर को कई थप्पड़ मारे गए थे। उनके हाथ बंधे थे और कई लड़ाकों ने उन्हें घेर रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद उन्हें पेड़ से बांधा गया और फिर गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। यह साफ नहीं है कि अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कब की गई। इससे पहले भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या का आरोप भी तालिबान पर लगा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3rRrydE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...