Tuesday 31 August 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल काबुल के हामिद करजई हवाईअड्डे पर पिछले हफ्ते हुए धमाके में देश की एक मशहूर यूट्यूबर की जान भी चली गई। हमले से पहले अपने आखिरी वीडियो में नजमा सादेकी ने तालिबान का खौफ जाहिर भी किया था। कभी काबुल की गलियों से दुनिया को रूबरू कराने वाली नजमा ने बताया था कि घर से निकले की अब इजाजत नहीं है और आने वाला कल बहुत मुश्किल होने वाला है। 'सड़कों पर निकलने में डर' अपने आखिरी वीडियो में 20 साल की नजमा ने कहा था, 'काश यह एक बुरा सपना हो, काश हम सब एक दिन जाग जाएं। हमें घर से बाहर निकलने और काम पर जाने की इजाजत नहीं है। इसलिए आखिरी वीडियो तो रिकॉर्ड करना ही था।' नजमा ने बताया था कि अब सड़कों पर निकलने में डर लगता है और लोगों ने उनके लिए प्रार्थना की अपील की थी। 'काबुल में जीवन मुश्किल' कभी नजमा के वीडियो मर लाखों व्यूज आते थे और अपने आखिरी वीडियो में उन्होंने कहा, 'काबुल में जीवन बहुत मुश्किल हो रहा है, खासकर उनके लिए जो आजाद और खुश रहना चाहते हैं।' काबुल के एक संस्थान में जर्नलिज्म कर रहीं नजमा ने हाल ही में अफगान इंसाइडर यूट्यूब चैनल जॉइन किया था। इसके जरिए बदलते की तस्वीर पेश की जाती थी। हालांकि, तालिबान के आने के बाद नजमा जैसे व्लॉगर्स पर खतरा मंडराने लगा था। कैसा होगा महिलाओं का कल? अफगानिस्तान में तालिबान राज में महिलाओं और खासकर मीडिया से जुड़ी महिलाओं का भविष्य कैसा होगा इसे लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। यहां तक कि शासन में आने के बाद तालिबान ने जिस महिला पत्रकार को इंटरव्यू देकर अपना नया रूप दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश की थी, वह पत्रकार भी देश छोड़ चुकी हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3gOvqrh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...