Thursday, 2 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल अफगानिस्‍तान में तालिबान और नॉर्दन एलायंस के नेता अहमद मसूद के बीच बातचीत टूट जाने के बाद पंजशीर घाटी में भीषण युद्ध का दौर तेज हो गया है। पंजशीर घाटी में घुसे तालिबानी आतंकियों को मसूद समर्थकों ने करारा झटका देते हुए उनके एक टैंक को उड़ा दिया है। इस हमले में 13 तालिबानी मारे गए हैं। पंजशीर घाटी अफगानिस्‍तान में एकमात्र ऐसी जगह है जहां पर तालिबान का कब्‍जा नहीं हो पाया है। विद्रोहियों के ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि पंजशीर प्रांत के चिकरीनोव जिले में विद्रोहियों के घात लगाकर की गई कार्रवाई में तालिबान के 13 सदस्‍य मारे गए हैं। तालिबान का एक टैंक भी तबाह हो गया है।' मसूद की सेना के प्रवक्‍ता फहीम दाष्टि ने कहा क‍ि यह लड़ाई पंजशीर घाटी के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर हुई है। इस जगह पर तालिबान ने हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में तालिबानी टैंक तबाह हो गया फहीम ने कहा क‍ि तालिबान ने यह हमला संभवत: पंजशीर घाटी की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए किया था। उन्‍होंने कहा क‍ि जवाबी कार्रवाई में तालिबानी टैंक तबाह हो गया है। हमले में 8 तालिबानी मारे गए हैं और इतने ही लोग घायल हो गए हैं। विद्रोही दल के दो सदस्‍य भी घायल हो गए हैं। इससे पहले के हमले में तालिबान को 40 लड़ाकुओं को खोना पड़ा था। अब तक ब्रिटेन, सोवियत संघ या तालिबान किसी ने पंजशीर घाटी में सफलता नहीं पाई है। इस घाटी में हजारों की तादाद में एंटी तालिबान लड़ाके यहां जमा हैं और तालिबान को करारा जवाब दे रहे हैं। उन्‍होंने नॉर्दन एलायंस का झंडा बुलंद किया है जो वर्ष 1996 से लेकर 2001 के बीच में तालिबान का विरोध कर चुका है। अहमद मसूद ने तालिबान से मांग की है क‍ि नई सरकार में अल्‍पसंख्‍यकों को भी उचित प्रतिनिधित्‍व‍ दिया जाए। इसे तालिबानी मान नहीं रहे हैं। वे ताकत के बल पर पंजशीर पर कब्‍जा करना चाहते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Vd3JRA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...