वॉशिंगटन अमेरिका की एक महिला के कुत्ते ने अपने नाम एक अजीबोगरीब वर्ल्ड रेकॉर्ड किया है। Coonhound प्रजाति के इस कुत्ते का नाम बेहद लंबे कानों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल किया गया है। अमेरिका की Paige Olsen तीन साल के काले कुत्ते की मालकिन हैं। आधिकारिक रूप से कुत्ते (जीवित) का नाम सबसे लंबे कानों की वजह से रेकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है। कानों की लंबाई एक फीट से ज्यादाइसके कानों की लंबाई 12.38 इंच है। Paige एक पशु चिकित्सक हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा से जानती थीं कि उनके कुत्ते के कान सामान्य से ज्यादा लंबे हैं। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान लू का ख्याल रखते हुए उन्होंने इसकी लंबाई को नापा। उन्होंने बताया कि Coonhound प्रजाति के सभी काले कुत्तों के कान सुंदर और लंबे होते हैं। जबकि कुछ के कान दूसरों की तुलना में कुछ ज्यादा ही लंबे होते हैं। कानों ने कुत्ते को कर दिया मशहूरउन्होंने कहा कि लू के लंबे कानों ने अभी तक उसके लिए किसी तरह की चिकित्सीय जटिलताओं को पैदा नहीं किया है। इसने उसे मशहूर कर दिया है और जानवरों की प्रतियोगिताओं के लिए एक लोकप्रिय कुत्ते में बदल दिया है। अब तक लू American Kennel Club और Rally Obedience में खिताब जीत चुकी हैं। कुत्ते की मालकिन ने कहा कि हर कोई इन्हें छूना चाहता है क्योंकि कानों को देखते ही आपको इनसे प्यार हो जाएगा। इंसान और कुत्ते का प्यारपालतू जानवरों में इंसान सबसे ज्यादा प्यार कुत्तों से ही करता है। दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां के शासक का कुत्तों से प्यार अब तक सभी हदें पार कर चुका है। तुर्कमेनिस्तान के शासक ने अपने पसंदीदा कुत्ते की 50 फुट की 'सोने' की मूर्ति बनवाई है। यह मूर्ति राजधानी अश्गाबात के नए नवेले इलाके के मध्य में बनाई गई है। तुर्कमेनिस्तान की सरकार ने बताया कि यह मूर्ति कांसे की बनी है और इस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। यह मूर्ति 20 फुट ऊंची है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3m3tahD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment