इस्लामाबाद हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बहाने फिर से जम्मू- कश्मीर में हिंसा भड़काने के सपने देख रही इमरान खान सरकार के मंसूबे फेल होने से पाकिस्तान भड़क उठा है। दरअसल, पाकिस्तान चाह रहा था कि गिलानी के शव को पूरी भीड़ के साथ दफनाया जाय ताकि लोग वहां जमा हों और भारत के खिलाफ भावनाओं को भड़काया जाय। हालांकि भारत ने ऐसा होने नहीं दिया। गिलानी की अंतिम यात्रा में केवल परिवार और करीबी लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई। जम्मू- कश्मीर के पाकिस्तान समर्थक अलगावादी नेता गिलानी को बुधवार और गुरुवार की आधीरात को कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गिलानी को उनके घर के पास एक मस्जिद में दफनाया गया। हालांकि, उनके बेटे नईम ने बताया कि वह श्रीनगर के उस कब्रिस्तान में दफन होना चाहते थे जिसे 'शहीदों का कब्रिस्तान' कहा जाता है। यहां कई अलगाववादी नेता दफनाए गए हैं, लेकिन ऐसा करने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद श्रीनगर के बाहरी इलाके में हैदरपुरा में उनके आवास पर बुधवार रात को निधन हो गया। गिलानी को दफन किए जाने पर इमरान खान सरकार आग बबूला गिलानी के परिवार से एहतियाती कदम के तौर पर रात को ही उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने को कहा गया था। खुफिया जानकारियों के अनुसार आशंका थी कि कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व कश्मीर घाटी में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बीच गिलानी को इस तरह से दफन किए जाने पर पाकिस्तान की इमरान खान सरकार आग बबूला हो गई है। पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने तो भारत को चेतावनी तक दे डाली। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इसे 'बर्बर कृत्य' करार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रायल के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने दावा किया कि गिलानी के शव को भारतीय सुरक्षा बलों ने छीन लिया। असीम ने आरोप लगाया कि भारत ने गिलानी को उनके मन के मुताबिक शहीदों के कब्रिस्तान में दफन नहीं कर दिया गया। परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार गिलानी से डरी हुई थी। उन्होंने कहा कि गिलानी के शव को दफनाए जाने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट को बंद कर दिया गया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3zG0P6T
via IFTTT
No comments:
Post a Comment