Saturday, 25 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अंकारा/तेल अवीव तुर्की में एक जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद बवाल मचा हुआ है। तुर्की की मीडिया ने दावा किया है कि इस गिरोह ने देश के कई डिफेंस सीक्रेट को चुराया है। रिपोर्ट्स में इस जासूसी गिरोह का संबंध इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जोड़ा गया है। यह भी कहा गया है कि मोसाद ने तुर्की की डिफेंस इंडस्ट्री और नौसेना से जुड़े कई खुफिया दस्तावेज इजरायल पहुंचाए हैं। संवेदनशील डेटा और ड्रोन टेक्नोलॉजी चोरी का दावा तुर्की के दैनिक समाचार पत्र येनी सफाक के कॉलमिस्ट बुलेंट ओराकोग्लू ने दावा किया है कि इस जासूरी गिरोह का संचालन मोसाद कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनके ऊपर रिश्वतखोरी, निविदाओं के बारे में संवेदनशील डेटा की चोरी और तुर्की निर्मित ड्रोन के बारे में जानकारी साझा करने के मामलों की जांच चल रही है। आरोपी को इजरायली डिफेंस इंडस्ट्रीज का करीबी बताया उन्होंने दावा किया कि पकड़े गए पांच लोगों में से एक का नाम एम्रे एल्प दुरमाज था। दुरमाज कथित तौर पर अपने संबंधों के माध्यम से इजरायली रक्षा कंपनियों इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री (IAI) और इजरायली मिलिट्री इंडस्ट्रीज सिस्टम्स (IMI) से जुड़ा था। हालांकि, उनके आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इजरायल ने भी इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है। आरोपी के पिता को तुर्की सेना का करीबी बताया कॉलमिस्ट बुलेंट ओराकोग्लू ने दावा किया कि इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री (IAI) कथित तौर पर अंकारा के साथ "हेरॉन" नामक एक मध्यम ऊंचाई वाले यूएवी को बेचने के लिए भी काम किया। इसके अलावा पकड़े गए एम्रे एल्प दुरमाज के पिता मेहमत दुरमाज तुर्की के लिए M60 टैंकों के आधुनिकीकरण में शामिल थे। कॉलमिस्ट ने माना- कोई सबूत नहीं, पर शक जायज ओराकोग्लू ने स्वीकार किया कि इस बात की पुष्टि करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं है कि डेटा इज़राइल को बेचा गया था, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी चिंताएं स्वाभाविक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ड्रोन निर्माण जैसे कुछ क्षेत्रों में हाल की सफलता के कारण तुर्की के रक्षा उद्योग को कॉर्पोरेट जासूसी के लिए लक्षित किया जा सकता था। अंकारा ने तेल अवीव या कथित तौर पर मामले से संबंधित किसी भी इजरायली कंपनी के खिलाफ कोई सार्वजनिक आरोप नहीं लगाया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39ENiRs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...