पेरिस फ्रांस के राष्ट्रपति पर फिर से हमला हुआ है। इस बार एक शख्स ने भीड़ से घिरे मैक्रों के ऊपर अंडे जैसा कुछ फेंककर हमला किया। जिसके बाद ऐक्शन में आए सुरक्षाबलों ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया। इस साल जून में भी मैक्रों के ऊपर हमला हुआ था। तब भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने इमैनुएल मैक्रों शर्ट को खींचकर उन्हें थप्पड़ मारा था। ल्योन शहर में मैक्रों पर फेंका गया अंडा इमैनुएल मैक्रों पर हमले की यह घटना दक्षिणी फ्रांस के ल्योन शहर में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट में लिखा है कि ल्योन में यात्रा करते हुए, इमैनुएल मैक्रों पर अंडा फेंका गया। सुरक्षाबलों ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। फुटेज में भी मैक्रों एक स्थानीय ट्रेड फेयर में घूमते दिख रहे हैं। तभी उनके कॉलर पर अंडे की तरह दिखने वाली एक भूरी वस्तु आकर टकराई। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ा अचानक हुए हमले से मैक्रों जैसे ही पीछे घूमे, वैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को अपने घेरे में ले लिया और आरोपी की ओर इशारा करने लगे। देखते ही देखते सुरक्षाकर्मियों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर की नीयत क्या थी। मैक्रों ने हमलावर से की बातचीत! इस हमले का मैक्रों के ऊपर कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला। वे इस घटना से बेफिक्र नजर आए। मैक्रों ने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा ''अगर उसके पास मुझे बताने के लिए कुछ है, तो उसे आने दो। मैं उसे बाद में देखने जाऊंगा। जाओ उसे ले आओ।" इस वीडियो में आगे की घटना रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि क्या आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है कि नहीं। ल्योन ट्रेड फेयर में शामिल होंने पहुंचे थे मैक्रों ल्योन में इस समय इंटरनेशनल होटल, कैटरिंग एंड फूड ट्रेड एक्जिबिशन चल रहा है। इसी में शामिल होने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पहुंचे हुए थे। उनके इस दौरे मे कैबिनेट के कई मंत्री भी साथ थे। अपनी इस यात्रा से पहले मैक्रों ने रेस्टोरेंट्स में बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर टैक्स में छूट देने का भी ऐलान किया। इस ट्रेड फेयर में कई लोगों ने मैक्रों को कोरोनाकाल में आर्थिक सहायता देने के लिए धन्यवाद भी दिया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3od0jdq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment