काबुल अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात के ऐलान के बाद तालिबान और ज्यादा खूंखार हो गया है। तालिबान ने हेरात शहर के मुख्य चौक पर एक शख्स के शव को फांसी पर लटका दिया। अफगानिस्तान में सार्वजनिक तौर पर ऐसी सजा का वीभत्स दृश्य आज से बीस साल पहले ही देखा गया था। बताया जा रहा है कि तीन और लोगों को तालिबान लड़ाकों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सार्वजनिक फांसी दी है। तालिबान के इस हैवानियत को देख पूरी दुनिया सकते में है। हेरात के अलग-अलग इलाकों में चार शवों को दी फांसी द एसोसिएटेड प्रेस ने हेरात चौक के किनारे एक फार्मेसी चलाने वाले वजीर अहमद के हवाले से बताया कि तालिबान लड़ाके चार शवों को मुख्य चौराहे पर लेकर आए थे। इसमें से एक को उन्होंने चौक पर फांसी पर लटका दिया, जबकि बाकी तीन को शहर के अलग-अलग इलाकों में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए लेकर गए। तालिबान ने चौक पर ऐलान किया कि ये चारों एक अपहरण में शामिल थे, इन्हें पुलिस ने मार गिराया है। अपहरणकर्ताओं ने पिता-पुत्र को किया था अगवा हेरात में तालिबान के नियुक्त जिला पुलिस प्रमुख जियाउलहक जलाली ने बाद में कहा कि तालिबान के सदस्यों ने एक पिता और पुत्र को बचाया, जिन्हें चार अपहरणकर्ताओं ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया था। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने फायरिंग भी की थी। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने एक तालिबान लड़ाके और एक आम नागरिक को घायल कर दिया था। बाद में सभी अपहरणकर्ता मुठभेड़ में मारे गए। तालिबान के वरिष्ठ नेता ने पहले ही दिया था संकेत तालिबान के संस्थापकों में से एक और इस्लामी कानून के जानकार मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने कहा था कि जल्द ही हम पुराने सरकार में दी जाने वाली सजाओं को लागू करेंगे। इसमें लोगों के हाथों को काटने से लेकर फांसी देने तक की सजा शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार ऐसी सजाएं सार्वजनिक रूप से नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे दी जाएंगी। सार्वजनिक फांसी देगा तालिबान, हाथ भी काटेगा समाचार एजेंसी एपी के साथ इंटरव्यू में मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने फांसी की सजा पर तालिबान की नाराजगी वाले दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने अफगानिस्तान की नई सरकार के खिलाफ किसी भी प्रकार की साजिश रचने को लेकर दुनिया को चेतावनी भी दी है। तालिबान की पिछली सरकार में फांसी की सजा आम तौर पर किसी स्टेडियम में दी जाती थी। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचती थी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3ofamyC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment