वॉशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। यह बात पाकिस्तान को रास नहीं आ रही है। शनिवार को खबर आई कि वॉशिंगटन में पीएम मोदी के खिलाफ एक पाकिस्तान समर्थित विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिया गया। इस विरोध का नेतृत्व पाकिस्तान और खालिस्तान द्वारा किया गया, जिसमें खालिस्तानी झंडे भी लहराए गए। रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तानी आतंकवादी गुलाम फई और खालिस्तानी नेता पन्नू भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने लहराए खालिस्तानी झंडेन्यूज 18 ने वॉशिंगटन में हुए इस प्रदर्शन की जानकारी दी। ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों के हाथों में खालिस्तानी झंडों को देखा जा सकता है। इस वक्त पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने क्वाड की पहली व्यक्तिगत बैठक में हिस्सा लिया और मीटिंग को संबोधित किया। शनिवार को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आतंकवादी घोषित गुरपतवंत सिंह पन्नूपिछले साल भारत सरकार ने पंजाब में अलगाववाद को बढ़ावा देने के आरोपी खलिस्तान समर्थक संगठन के 9 लोगों को आतंकवादी घोषित कर दिया था। इनमें एक नाम अमेरिका के गुरपतवंत सिंह पन्नू का भी था। इसमें गुरमीत सिंह बग्गा (जर्मनी), हरदीप सिंह निज्जर (कनाडा), परमजीत सिंह पम्मा जैसे नाम भी शामिल थे। ये 9 खलिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान सहित 5 अन्य देशों में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। आईएसआई के लिए काम करता गुलाम फईकश्मीर पर जन्में अमेरिकी नागरिक कश्मीर अमेरिकी परिषद (केएसी) के प्रमुख गुलाम फई पर अमेरिका में भारत के खिलाफ अभियान चलाने और कश्मीर पर पाकिस्तान के लिए लॉबिंग करने का आरोप है। गुलाम फई को कश्मीर पर लॉबिंग करने के लिए पाकिस्तान सरकार, खासकर आईएसआई, के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39CdtZ2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment