वॉशिंगटन संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान के जहरीले बयानों पर भारत की फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे के पलटवार से पाकिस्तान लाल हो गया है और उसने भारत पर अपनी भड़ास निकाली है। भारत के जम्मू-कश्मीर को आंतरिक मामला बताए जाने और आतंकवादियों को पालने के आरोप पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधि साइमा सलीम ने जवाब दिया। उन्होंने दावा किया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है और न ही भारत का आंतरिक मामला है। पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विवाद है और इसका अंतिम फैसला संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों और सुरक्षा परिषद की ओर से पारित प्रस्तावों के मुताबिक किया जाना चाहिए। बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का खुलकर उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहता है। स्नेहा दुबे ने इमरान के झूठ का दिया था करारा जवाब पाकिस्तान की ओर से जवाब देने के अधिकार के तहत साइमा सलीम ने भारत सरकार को आरएसएस और हिंदुत्व से प्रेरित बताया। वह भी तब जब खुद इमरान सरकार कट्टरपंथियों को पाल रही है और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को स्नेहा दुबे ने साफ शब्दों में याद दिलाया था कि पूरी दुनिया मानती है कि उनके देश में आतंकवादियों को न सिर्फ पनपने दिया जाता है बल्कि वित्तीय मदद और हथियारों की सप्लाई तक की जाती है। स्नेहा ने पाकिस्तान से अपने गिरेबान में झांकने को कहा कि कैसे वहां अल्पसंख्यकों का जीवन दूभर हो गया है। पाकिस्तान ने सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका और बांग्लादेश तक को भयावह हादसों का शिकार बनाने में भूमिका निभाई है। स्नेहा ने संयुक्त राष्ट्र के सामने दो टूक सुनाया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न अंग रहे हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा, 'इसमें वह हिस्सा भी शामिल है जिस पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले क्षेत्र फौरन खाली करने की मांग करते हैं।' स्नेहा ने जिस कड़ाई से पाकिस्तान को UNGA में आईना दिखाया है, उनकी खूब सराहना की जा रही है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39E4mHo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment